scriptदस साल की बालिका से दुष्कर्म करने वाले को मिली फांसी की सजा, रहम की मांगने लगा भींख | Pocso court sentenced death for rapiest in Firozabad UP | Patrika News

दस साल की बालिका से दुष्कर्म करने वाले को मिली फांसी की सजा, रहम की मांगने लगा भींख

locationफिरोजाबादPublished: Apr 01, 2021 07:04:02 pm

Submitted by:

arun rawat

— फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र में तीन माह पहले हुई थी दुष्कर्म की घटना, पॉक्सो न्यायालय ने सुनाई सजा।

Fansi

Fansi

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फ़िरोज़ाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में न्यायालय ने एक दुष्कर्मी को फांसी की सजा सुनाई है। इससे पहले भी पॉस्को कोर्ट द्वारा दुष्कर्मी को फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। कोर्ट के इस निर्णय पर क्षेत्रीय जनता ने खुशी जाहिर की है। लोगों का कहना है कि दुष्कर्म करने वालों को ऐसी ही सजा मिलनी चाहिए।
यह भी पढ़ें—

सट्टे का नंबर न फंसने पर युवक ने किया था बाबा पर चाकू से हमला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिसंबर 2020 की है घटना
फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र के पचवा गांव में 14 दिसंबर वर्ष 2020 को एक दस वर्षीय बालिका के साथ गांव के ही एक युवक नीरज ने दुष्कर्म किया था। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने एक माह के अंदर विवेचना पूर्ण कर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। गुरुवार को पॉक्सो कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। न्यायाधीश ने अभियोजन पक्ष और गवाहों की दलीलों को सुनते हुए आरोपी को फांसी की सजा सुनाई।
यह भी पढ़ें—

तपती दोपहरी में पसीना बहा रहा अन्नदाता, MSP को लेकर कही यह बड़ी बात
पुलिस ने दिखाई तत्परता
कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस आरोपी को पकड़कर ले गई। इस मामले में एसएसपी अजय कुमार पांडे ने बताया कि ऐसे आपराधिक मामलों में पुलिस की तत्परता के चलते इतनी शीघ्रता से निर्णय हो सका है कि आरोपी को तीन माह में ही सजा सुनाई गई। इससे महिला और बालिकाओं के साथ दुष्कर्म की घटना करने वालों को सबक मिलेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो