ये था पूरा मामला
थाना खैरगढ़ क्षेत्र के 17 वर्षीय किशोर रामरतन कश्यप पुत्र संतोष कुमार अपने दो साथियों के साथ शुक्रवार देर शाम अपने दोस्तों के साथ पापा को खेत पर खाना देने गया था। वह खेत से अपने घर आ रहा था। उनके हाथ में स्मार्ट मोबाइल लगा हुआ था। तभी कुछ हथियार बंद बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और मोबाइल छींनने की कोशिश करने लगे। मोबाइल न देने पर बदमाशों ने किशोर को गोली मार दी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। युवक की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई।

एसपी ग्रामीण ने किया खुलासा
एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने घटना का खुलासा करते हुए कहा कि हत्या में शामिल अवधेश पुत्र बब्बू सिंह निवासी स्याउरी थाना खैरगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका साथी दिनेश निवासी दरिगापुर और एक अन्य अभी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही वह भी पुलिस गिरफ्त में होंगे।