दिवाइची निवासी मंशाराम (55) पुत्र सियाराम का भाइयों से जमीनी विवाद चल रहा है। आरोप है कि मंशाराम दोपहर को तहसील आया था। जहां से उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया और हवालात में बैठा दिया। हवालात में देर सायं उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस उसे अस्पताल लाई और प्राथमिक उपचार के बाद वापस ले गई। रात लगभग नौ बजे के करीब दोवारा पुलिस ने मंशाराम को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
अस्पताल कर्मियों ने उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में पीड़ित की पत्नी ने बताया कि देवर से उनका जमीनी विवाद चल रहा है। उसके पति दोपहर तहसील जमीनी संबंध में गए थे, लेकिन वहां उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया और थाने बैठा लिया। जब उनकी हालत बिगड़ गई तो पुलिस ने फोन कर उन्हें बुलाया। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी के भाई की पत्नी ने प्रार्थना पत्र दिया था। पुलिस उसे पूछताछ के लिए लाई थी। पेट में पथरी होने के कारण उसको दर्द की शिकायत थी। परिजन उसको अस्पताल लेकर चले गये।