
पुलिस हिरासत में पकड़ा गया पूरा परिवार
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। फर्जी कागजों पर चिटफंड कंपनी बनाकर लोगों से करीब 10 करोड़ की ठगी कर भागने वाले आरोपी को पुलिस ने परिवार सहित गिरफ्तार कर लिया। वह निवेशकों का पैसा लगवाकर पांच साल में दोगुना करने की बात कहता था।
यह भी पढ़ें—
2019 में हुआ था मुकदमा दर्ज
27 मार्च 2019 में थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें संकल्प इंफ्रा डेवलपर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड शाखा निहारिका कॉम्लेक्स आगरा गेट फिरोजाबाद पर चिटफंड कंपनी द्वारा निवेशकों का पैसा लेकर भाग जाने का आरोप लगाया था। निवेशकों ने मालिक उमेश चंद्र शर्मा पुत्र राम स्वरुप शर्मा, सरिता शर्मा पत्नी उमेश शर्मा, काजल शर्मा पुत्री उमेश चंद्र शर्मा, विवेक शर्मा पुत्र उमेश शर्मा निवासी 590, लक्ष्मी नगर, जैन नगर खेड़ा थाना दक्षिण फिरोजाबाद के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था।
यह भी पढ़ें—
पैसा लेकर हो गए थे फरार
आरोप था कि इन लोगों ने सतगुरु निधि प्राइवेट लिमिटेड, ऑफिस खोला और लोगों को थोड़े ही समय मे धन दोगुना करने का लालच देकर निवेशकों का करीब 10 करोड़ रुपए जमा कराया। इसके बाद कंपनी फरार हो गई। केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह अपने भाई से मिलने आए थे। पुलिस ने उमेश चन्द्र के साथ ही उनकी पत्नी, बेटी और बेटे को भी गिरफ्तार किया है। यह सभी कंपनी के डायरेक्टर थे।
Published on:
4 Jun 2021, 4:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.