scriptसुहागनगरी में कुछ इस तरह याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह, देखें वीडियो | PrasaPa celebrated Chaudhary Charan Singh's birth anniversary | Patrika News

सुहागनगरी में कुछ इस तरह याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह, देखें वीडियो

locationफिरोजाबादPublished: Dec 23, 2018 04:43:07 pm

Submitted by:

arun rawat

— प्रसपा पदाधिकारियों ने मनाई चौधरी चरण सिंह की जयंती, माल्यार्पण कर लिया उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प।

Prasapa

Prasapa

फिरोजाबाद। रविवार को चौधरी चरण सिंह की जयंती विभिन्न संगठनों द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। प्रसपा पदाधिकारियों ने उनके जीवन से जुड़ी बातों को सार्वजनिक किया। साथ ही बताया कि देश के पांचवें प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने वाले चरण सिंह ने अपना जीवन किसानों के लिए निकाल दिया।
प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी सुबह सुभाष चौराहा पर एकत्रित हुए। जहां उन्होंने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष प्रशांत उपाध्याय ने कहा कि वह किसानों के मसीहा थे। किसान की बात करते थे और उनके भले के लिए सोचते थे।
किसान पुरुष के नाम से हैं विख्यात
विधानसभा अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को किसान पुरुष भी कहा जाता है। वह जीवन पर्यंत किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर प्रयासरत रहे। किसानों को उनकी फसल का सही मुआवजा मिले और देश का किसान खुशहाल रहे। यह उनकी इच्छा थी। इस मौके पर लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष अश्वनी यादव, डाॅ. राजू यादव, प्रेम दिवाकर, गिर्राज दिवाकर, महेन्द्र सिंह निषाद, राजीव यादव, रवी यादव, नीरज यादव, मोनू यादव, अजीत यादव, नीलेश, असरद अली खां, शुभम यादव आदि मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो