फिरोजाबाद

VIDEO: अखिलेश के शिवपाल यादव को सपा से न निकाले जाने के सवाल पर प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लगाया ये बड़ा आरोप, मच जाएगा हड़कंप

— शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव पर लगाया बड़ा आरोप, उन्होंने कहा कि अखिलेश ने नेताजी को भी नहीं छोड़ा।

फिरोजाबादApr 21, 2019 / 12:09 pm

अमित शर्मा

shivpal yadav

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद के मक्खनपुर में अखिलेश यादव के शिवपाल यादव को पार्टी से न निकाले जाने के सवाल पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने जगह—जगह उनको अपमानित करने का काम किया है। उन्होंने मेरा ही नहीं बल्कि नेताजी मुलायम सिंह यादव को भी अपमानित करने का काम किया है।
 

 

ये बोले शिवपाल
फिरोजाबाद में रोड शो के दौरान प्रसपा प्रत्याशी व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश ने नेताजी मुलायम सिंह यादव को राष्ट्रीय पद से हटाया। मुझे प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाया। मुझे मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया। हम जहां भी सभा में जाते थे तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं, नेताओं और कार्यालयों पर कहा जाता था कोई हमसे नहीं मिलेगा। किसी भी पार्टी की बैठक, विधानमंडल दल की बैठक में नहीं बुलाया जाता था। जिलों में जाते थे वहां पर यह कह दिया जाता था कि कोई भी नहीं मिलेगा।
ये बोले थे अखिलेश
अखिलेश यादव ने मंच से कहा था कि उन्होंने किसी को अपमानित नहीं किया और न उन्हें पार्टी से निकाला। उन्होंने ही उन्हें और रामगोपाल यादव को पार्टी से बाहर निकलवाया। शिवपाल यादव ने पार्टी में फूट डालने का काम किया। हमने सदैव उनका सम्मान किया। अखिलेश की इसी बात को लेकर शिवपाल सिंह यादव ने यह बयान दिया था।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.