फिरोजाबाद

सन्त कबीर नगर से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस 10 फ़ीट नीचे गिरी, कई यात्री घायल

— थाना नगला खंगर क्षेत्र में हुआ हादसा, घायलों को भेजा गया सैफई।

फिरोजाबादOct 01, 2020 / 05:25 pm

arun rawat

bus

फिरोजाबाद। गुरुवार तड़के संत कबीर नगर से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस फिरोजाबाद के थाना नगला खंगार क्षेत्र में अनियंत्रित होकर 10 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में घायल लोगों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली जा रही थी बस
हादसा गुरुवार तड़के का है। संत कबीर नगर से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस थाना नगला खंगर क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलट गई। एक्सप्रेसवे पर रेलिंग तोड़ कर बस करीब 10 फीट नीचे जा गिरी। बताया जाता है कि बस में करीब 40 से अधिक सवारियां थीं। बस गिरने की वजह से अधिकतर सवारियां घायल हो गई। मौके पर पहुंची यूपीडा ने घायलों को सैफई इटावा के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि संभवतः हादसा चालक को झपकी आने की वजह से हुआ है। इससे पहले भी थाना नगला खंगर क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर इसी प्रकार के हादसे हो चुके हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.