script

सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने बोला भाजपा सरकार पर हमला बोले— बढ़ रही बेरोजगारों की फौज, बैंक दिवालिया होने की कगार पर

locationफिरोजाबादPublished: Sep 21, 2019 12:08:03 pm

— फिरोजाबाद के टूंडला में आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने केन्द्र और प्रदेश सरकार पर बोला हमला।

ramgopal yadav

ramgopal yadav

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद की टूंडला विधानसभा में होने वाले उप चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। सभी राजनैतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। ऐसे मेें समाजवादी पार्टी भी पूरी तैयारियों से चुनाव में जुट गई है। सपा के बूूथ सम्मेलन में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने केन्द्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला।
भाजपा सरकार मेें बंद हो गए कारखाने
भाजपा की सरकारों में बेरोजगार बढ़ रही है। इसका कारण है कि तमाम कारखाने बंद हो गए हैं। वहीं सरकारी भर्तियां आउटसोर्सिंग के माध्यम से निजी कंपनियों को सौंप दी है। प्रो.रामगोपाल ने कहा कि किसी भी चुनाव को जीतने के लिए बेहतर एवं तकनीकि प्रबंधन होना चाहिए। जिन बूथों पर हमारा वोट नहीं है उन बूथों पर हमारे लोगों को काम करना होगा। जहां हमारा वोट अधिक है वहां का प्रतिशत अधिकतम करना होगा। भाजपा सरकार का धरातल पर कोई भी विकास कार्य नहीं हो रहा है।
विज्ञापनों पर कर रही पैसा खर्च
सरकार केवल विज्ञापन और प्रचार-प्रसार पर अधिक खर्च कर रही है। जब चीन बोलता है तो उसके सामने मोदी सरकार मौन धारण कर लेती है। भाजपा की सरकारों ने बिजली मूल्य इतना बढ़ा दिया है कि बिजली उपभोक्ताओं में हड़कंप बना हुआ है। नगर के एक मैरिज होम पर आयोजित सपा के बूथ सम्मेलन की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष चंद्रवीर यादव ने की। संचालन कमल सिंह दिवाकर ने किया। इस मौके पर डा.दिलीप यादव, डा.असीम यादव दोनों एमएलसी, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, देवेंद्र तोमर, अनीता राजपूत, महाराज सिंह धनगर, जिलाध्यक्ष वीपी यादव, सूरज यादव, नोरंग सिंह यादव आदि ने सम्मेलन को संबोधित किया।

ट्रेंडिंग वीडियो