scriptवीडियो: प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने दिल्ली सरकार को बताया कलक्टर और प्रदेश सरकार को लेखपाल, योगी सरकार को बर्खास्त करने पर दिया बड़ा बयान | Prof. SP Ram Gopal Yadav speaks for attack on BJP government | Patrika News

वीडियो: प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने दिल्ली सरकार को बताया कलक्टर और प्रदेश सरकार को लेखपाल, योगी सरकार को बर्खास्त करने पर दिया बड़ा बयान

locationफिरोजाबादPublished: Feb 20, 2019 10:36:28 am

— लोकसभा चुनाव आते ही सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो़ रामगोपाल यादव ने क्षेत्र में शुरू हुए तूफानी दौरे।

ramgopal yadav

ramgopal yadav

फिरोजाबाद। देश भर में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। सभी राजनैतिक दल अपने स्तर से चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो़. रामगोपाल यादव ने भी क्षेत्र में चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। वह अपने बेटे अक्षय यादव के लिए क्षेत्र में पसीना बहा रहे हैं। अपने भाषण में वह भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोल रहे हैं।
ये बोले प्रोफसेर
प्रोफेसर रामगोपाल ने कहा कि हमारे देश के जवान सीमा पर आतंकवाद के शिकार हो रहे हैं। दस सिर लाने की बात करने वाले प्रधानमंत्री सैनिकों की हत्या पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। कई दिन बीतने के बाद भी अभी तक पाकिस्तान के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। गांव बोझिया में उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार में कोई भी खुश नहीं है। आज पूरे देश का विपक्ष एकजुट है। क्योंकि काफी समय से विपक्ष भी चाहता था कि यूपी में सपा बसपा एकजुट हो जाए जो अब हो चुके हैं। कारगिल की लड़ाई में बीजेपी यदि 2 इंच भी जमीन जीत लेती तो बहादुरी होती। बीजेपी के जमाने में संसद समेत कई जगहों पर हमले हुए हैं।
बेरोजगारों को देंगे रोजगार
राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि प्रदेश की नई सरकार में कोई भी जनकल्याणकारी योजना नहीं आई। केंद्र में यदि उनके गठबंधन की सरकार आई तो नौजवानो को रोजगार देने का काम करेंगे। जिन बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल पाएगा, उनको बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। बच्चों के भविष्य पर ताला लगाने वालों का सामाजिक बहिष्कार करें। किसानों की आधी कमाई तो बाबा की गायें ही खा रही हैं। यादव ने कहा कि आज सपा और बसपा दोनों पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित हैं। केंद्र में सरकार बनी तो फौजियों के बच्चों के लिए विद्यालय खुलवाया जाएगा।
सरकार को कर देंगे बर्खास्त
उन्होंने कहा कि दिल्ली की सरकार कलक्टर होती है और प्रदेश सरकार लेखपाल। जब हमारा दिल्ली में आधिपत्य होगा तो प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने में समय नहीं लगेगा। इसलिए दिल्ली की सरकार बनाने में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करें। इस लोकसभा क्षेत्र से अक्षय यादव प्रत्याशी हैं। उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाने का काम करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो