scriptकेन्द्र सरकार के विरोध में इसलिए सड़क पर उतरे रेलकर्मी | Railway Employee on hunger strike | Patrika News

केन्द्र सरकार के विरोध में इसलिए सड़क पर उतरे रेलकर्मी

locationफिरोजाबादPublished: May 09, 2018 10:20:23 pm

गार्ड-ड्राईवर कर रहे प्रदर्शन, मांगों को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन, भूख हड़ताल।
 

Indian Railway
फिरोजाबाद। मांगें पूरी न होने पर आॅल इंडिया रेलवे मैंस फेडरेशन और नार्थ सेंट्रल रेलवे मैंस यूनियन के पदाधिकारी भूख हड़ताल पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इस दौरान यूनियन के पदाधिकारियों ने केन्द्र सरकार के विरूद्ध नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। रेल कर्मचारियों ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें

एएमयू जिन्ना विवाद: हिन्दूवादी संगठनों से जुड़े 100 छात्र गिरफ्तार

तीन दिवसीय हड़ताल पर हैं कर्मचारी

बुधवार को दोनों शाखाओं के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष हितेन्द्र यादव के नेतृत्व में तीन दिवसीय क्रमिक अनशन और भूख हड़ताल पर बैठ गए। शाखा मंत्री राकेश कुमार ने कहा कि यूनियन 10 मई तक हड़ताल पर रहेगी। इसमें लोको, रनिंग स्टाफ के अलावा अन्य विभागों के कर्मचारी भी शामिल हैं। बलराम ने कहा कि यूनियन द्वारा मांग पूरी कराए जाने को लेकर पहले भी आंदोलन किए जाते रहे हैं लेकिन उच्चाधिकारियों द्वारा मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जय किशन अजवानी ने कहा कि हमारी मुख्य मांगें नई पेंशन योजना को रद्द कर पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए।
यह भी पढ़ें

आठ माह पूर्व भी था जिन्ना विवाद, तब सांसद ने अपने मुंह पर अलीगढ़ी ताला क्यों लगा रखा था?



लंबित भत्ते निपटाए जाएं

रनिंग कर्मचारियों के लंबित मामले शीघ्र निपटाए जाएं। रनिंग भत्ता एवं फिटनेस फार्मूला शीघ्र लागू किया जाए। मांग पूरी न होने पर आगे आंदोलन को उग्र कया जाएगा। आंदोलन को जो भी नुकसान होगा उसके लिए केन्द्र सरकार जिम्मेदार होगी। हड़ताल में सुरेश चन्द्र मीना, विनोद यादव, समीम खान, सरदार सिंह यादव, सतीश कुमार, पीसी उपाध्याय, बलवीर, खेमचन्द्र, लीलावती, एससी वोयल, रविन्द्र कुमार, सुमित कुमार, देवेन्द्र सिंह, संजय कुमार, दामोदर मीना, पूरन चन्द्र आदि शामिल रहे।
यह भी पढ़ें

रिश्ते की चाची ने ही भतीजी की इज्जत लुटवाने का बनाया प्लान, दीवार कूद कर बचाई जान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो