script

यूपी सरकार को चंदा कर 1000 करोड़ रुपए देंगे राजपाल यादव, 2022 के चुनाव पर दिया बड़ा बयान

locationफिरोजाबादPublished: Jan 31, 2020 06:31:21 pm

रुपहले पर्दे से राजनीति में भाग्य आजमा रहे राजपाल यादव एक बार फिर उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान मैदान में उतरने का मन बना रह हैं।

यूपी सरकार को चंदा कर 1000 करोड़ रुपए देंगे राजपाल यादव, 2022 के चुनाव पर दिया बड़ा बयान

यूपी सरकार को चंदा कर 1000 करोड़ रुपए देंगे राजपाल यादव, 2022 के चुनाव पर दिया बड़ा बयान

फिरोजाबाद। फिल्म अभिनेता राजपाल यादव फिरोजबाद पहुंचे। रुपहले पर्दे से राजनीति में भाग्य आजमा रहे राजपाल यादव एक बार फिर उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान मैदान में उतरने का मन बना रह हैं। इसके साथ ही राजपाल यादव ने नदियों के उद्धार के लिए बड़ा कार्य करने की बात कही है।
यह भी पढ़ें– यूपी में किसानों के लिए आसान किस्त योजना, अब किस्तों में चुकाएं ट्यूबवेल का बकाया बिल

दरअसल राजपाल यादव शिकोहाबाद में समाजवादी पार्टी नेता की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि 14 जनवरी 2021 से 19 फरवरी 2021 के दौरान वह एक यात्रा निकालेंगे। इस यात्रा के दौरान नदियों के उद्धार के लिए चंदा इकट्ठा किया जाएगा। राजपाल ने कहा कि चूंकि वह गोमती किनारे जन्मे हैं इसलिए पहला काम वह गोमती के उद्धार का करेंगे इसके बाद 33 अन्य नदियों के लिए भी कार्य करेंगे।
यह भी पढ़ें

CAA Protest: धरना दे रहे एएमयू छात्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पांच छात्र नेताओं के खिलाफ जिला बदर, 58 को नोटिस

इसके साथ ही एक सवाल के जवाब में राजपाल ने कहा कि खुद की पार्टी सर्व संभाव पार्टी से 2022 के आगामी विधानसभा चुनाव में वह विधिवत राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के किसान के बेटे हैं, जो भी करेंगे उत्तर प्रदेश में ही करेंगे। साथ ही सीएए पर पूछे गए सवाल बोले कि सभी लोगों को बैठ कर इस मसले को सुलझाना चाहिए।

ट्रेंडिंग वीडियो