scriptआरक्षण को लेकर रामगोपाल यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, देखिए वीडियो क्या बोले सपा के राष्ट्रीय महासचिव | ramgopal yadav big statement for bhajpa reservation subject | Patrika News

आरक्षण को लेकर रामगोपाल यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, देखिए वीडियो क्या बोले सपा के राष्ट्रीय महासचिव

locationफिरोजाबादPublished: Jan 27, 2019 06:56:24 pm

— टूंडला में जनसभा करने आए थे प्रो. रामगोपाल यादव।

ramgopal yadav

ramgopal yadav

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी तरह जुट गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने रविवार को टूंडला क्षेत्र में दो जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने सपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा तो वहीं सपा—बसपा गठबंधन से यूपी में 75 सीट जीतने का दावा किया।
मौहम्मदाबाद गांव में आए थे रामगोपाल
रविवार को गांव मौहम्मदाबाद में आयोजित जनसभा में प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि जब से सपा-बसपा गठबंधन हुआ है। तभी से विरोधियों की नींद गायब हो गई है। भाजपा ने जनता से झूठे वादे किए थे। एक फरवरी को बजट आ रहा है ऐसे में भाजपा और झूठे वादे कर सकती है उनसे सावधान रहना होगा। हवाई चप्पल पहनने वाला हवाई जहाज में नहीं उड़ सका। जब जन धन खाते खोले गए तब लोगों ने समझा कि 15 लाख इन्हीं खातों में आएंगे लेकिन एक भी पैसा नहीं आया।
80 प्रतिशत खाते हो गए बंद
80 प्रतिशत खाते बंद हो गए। किसी भी विभाग में कोई काम नहीं हो रहा। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई। रोजगार देने की बजाय भाजपा ने करोड़ों लोगों को बेरोजगार कर दिया। बडे़ पैमाने पर इस सरकार ने झूठे मुकदमों में लोगों को फंसाया। उसके बाद पैसे लेकर उन्हें छोड़ने का काम किया गया। इस सरकार में भ्रष्टाचार हुआ। सड़कों पर घूमने वाले आवारा जानवरों से किसान परेशान हैं। सपा सरकार में बिजली, पानी और सड़क की व्यवस्था की गई। इस सरकार ने पिछड़ों और दलितों का आरक्षण समाप्त करने का काम किया। शिवपाल यादव के चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है। संचालन वीरेश यादव ने किया। इस मौके पर एमएलसी दिलीप यादव, असीम यादव, जिलाध्यक्ष सुमन देवी सविता, महाराज सिंह धनगर, राकेश बाबू, अशोक यादव, मोहम्मद फहीम, भोलेशंकर, चन्द्रवीर यादव, मनीष श्रीवास्तव, उमेश यादव, सनी यादव, शरीफ खा, शादीलाल, यादवेन्द्र सिंह, ताराचन्द्र, अभिषेक यादव, आनंद आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो