scriptयूपी की इस सीट पर सपा के महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव की प्रतिष्ठा बचेगी या नहीं, कुछ देर बाद होगा तय, भाजपा से है घमासान | Ramgopal Yadav's reputation at Firozabad Lok Sabha seat | Patrika News

यूपी की इस सीट पर सपा के महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव की प्रतिष्ठा बचेगी या नहीं, कुछ देर बाद होगा तय, भाजपा से है घमासान

locationफिरोजाबादPublished: May 23, 2019 04:17:47 pm

Submitted by:

arun rawat

— भाजपा और सपा प्रत्याशी के बीच दोपहर बाद से हो रही उठापठक, कभी भाजपा तो कभी रामगोपाल यादव के बेटे गठबंधन प्रत्याशी अक्षय यादव होते हैं आगे।

ramgopal yadav

ramgopal yadav

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद लोकसभा का चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है। यहां अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। यहां से उनके बेटे अक्षय यादव चुनाव लड़ रहे हैं। बेटे को जिताने के लिए उन्होंने क्षेत्र में जमकर पसीना बहाया था। अब देखना होगा कि इस चुनाव में उनकी प्रतिष्ठा बचेगी या नहीं। फिरोजाबाद सीट से हालांकि रामगोपाल यादव के भाई शिवपाल सिंह यादव भी चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन वह अब फाइट से काफी पीछे रह गए हैं। यहां अब लड़ाई भाजपा और गठबंधन की है।
भाजपा—गठबंधन में है कसमकस
फिरोजाबाद का चुनाव सैफई परिवार की राजनीति का भविष्य तय करेगा। यहां सैफई परिवार के दो दिग्ग्ज आमने—सामने हैं। हालांकि शिवपाल सिंह यादव प्रारंभ से ही तीसरे स्थान पर बने हुए हैं जबकि उनके भतीजे अक्षय यादव दोपहर से लगातार आगे—पीछे हो रहे हैं। कभी भाजपा तो कभी गठबंधन प्रत्याशी अक्षय यादव आगे निकल जाते हैं। अभी भी अक्षय यादव 4347 वोटों से आगे चल रहे हैं। अभी कुछ देर पहले अक्षय ने भाजपा प्रत्याशी की 15 हजार की लीड़ को समाप्त कर बढ़त बनाई है। यह सिलसिला अभी भी जारी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो