scriptदुष्कर्म के मामले में फंसे पूर्व मंत्री, जानिए पूरा मामला! | rape case filed against former minister ashok yadav hindi samachar | Patrika News

दुष्कर्म के मामले में फंसे पूर्व मंत्री, जानिए पूरा मामला!

locationफिरोजाबादPublished: Feb 21, 2019 05:07:57 pm

Submitted by:

suchita mishra

शिकोहाबाद के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री अशोक यादव पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

minister

minister

फिरोजाबाद। शिकोहाबाद के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री अशोक यादव पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने उनके खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया, जिसके बाद क्षेत्राधिकारी ने पूर्व मंत्री के घर पर दबिश दी। हालांकि वे घर पर नहीं मिले।
ये है पूरा मामला
नगर क्षेत्र की एक 30 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि पूर्वमंत्री अशोक यादव ने बुधवार की सुबह छह बजे महिला को बहाने से फोन कर स्टेशन रोड स्थित अपनी कोठी पर बुलाया। उसे कमरे में बैठाया और दरवाजा बंद कर उसके साथ बलात्कार किया। महिला ने काफी शोर मचाया लेकिन उसकी मदद करने वाला कोई नहीं था। रेप के बाद पूर्व मंत्री ने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसेे और उसके पति को जान से मार देंगे। इसके बाद महिला स्टेशन रोड पहुंची और उसने पति को फोन करके घटना की जानकारी दी।
इसके बाद पीड़िता अपने पति के साथ थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस दौरान सीओ शिकोहाबाद मौके पर आए और महिला से पूरी जानकारी ली। क्षेत्राधिकारी के आदेश पर पीड़िता की तहरीर पर पूर्वमंत्री के खिलाफ रेप सहित अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
इस मामले में क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान का कहना है कि पूर्व मंत्री अशोक यादव के खिलाफ दुष्कर्म समेत मारपीट करने का मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़िता का मेडिकल भी कराया है। मालूम हो कि इस मामले में क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स के साथ पूर्व मंत्री के आवास पर छापा भी मारा गया। पूरे परिसर की तलाशी ली गई। लेकिन पूर्व मंत्री घर पर नहीं मिले। उनकी पत्नी मिलीं। उन्होंने पुलिस पर झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो