scriptदुष्कर्म का आरोप लगाने वाली छात्रा सहित तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज | Report filed against three including the girl accused of rape | Patrika News

दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली छात्रा सहित तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

locationफिरोजाबादPublished: Dec 06, 2019 01:35:24 pm

Submitted by:

arun rawat

— पचोखरा थाने में दर्ज हुआ मुकदमा, जेल भेजने की तैयारी में पुलिस।

Khulasa

Khulasa

फिरोजाबाद। सामूहिक दुष्कर्म की झूठी पटकथा लिखने वाली छात्रा और उसके प्रेमी सहित तीन के विरुद्ध पचोखरा थाने में मुकदमा दर्ज हो गया। पुलिस तीनों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है। छात्रा ने अपने साथ सामूहिक दुष्कर्म होने की अफवाह फैलाकर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया था। सामूहिक दुष्कर्म की खबर के बाद आई जी आगरा ने इस पूरे मामले पर नजर रखी और नामजद चार लोगों को निर्दोश माना।
यह था पूरा मामला
थाना सिकंदरा आगरा के ककरेठा में रहने वाली बीए की छात्रा ने पचोखरा क्षेत्र के गांव जोरी गढ़ी में अपने साथ सामूहिक दुष्कर्म कर यहां छोड़े जाने की शिकायत पुलिस से की थी। सामूहिक दुष्कर्म की खबर पाकर थाने में हड़कंप मच गया। आनन—फानन में इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम जुट गई थी। आईजी आगरा ए सतीश गणेश ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर हाथरस, आगरा और फिरोजाबाद की पुलिस टीम के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया था।
जांच में हुआ खुलासा
जांच में इस पूरे मामले का खुलासा हो गया। छात्रा ने स्वीकार किया कि यह सब उसने अपने प्रेमी हाथरस के मेडू निवासी अनिल के कहने पर किया था। पुलिस ने अनिल, उसके साथी श्याम सुंदर और छात्रा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पचोखरा पुलिस तीनों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है। इस मामले में थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज हो चुका है। तीनों को जेल भेजने की तैयारी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो