scriptराहुल गांधी गाड़ी में बैठे रहे,  शहीद के स्मारक पर भी नहीं गए | Road show of congress leader rahul Gandhi in shikaohabad | Patrika News

राहुल गांधी गाड़ी में बैठे रहे,  शहीद के स्मारक पर भी नहीं गए

locationफिरोजाबादPublished: Oct 02, 2016 09:44:00 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Rahul Gandh

Rahul Gandh

फिरोजाबाद। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को शिकोहाबाद नगर पालिका परिषद स्थित पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर मौजूद कांग्रेसजनों द्वारा राहुल गांधी का माल्यार्पण, पगड़ी बांधकर, और गदा भेंटकर भव्य स्वागत किया गया। 


हाथ हिलाकर अभिवादन
पालिका पार्क के बाहर खड़े सैकड़ों लोग राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए उत्सुक दिखे। राहुल गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सीधे अपनी गाड़ी में सवार हो गये। प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश कांगे्रस के अध्यक्ष राजब्बर भी थे। राहुल गांधी द्वारा मैनपुरी जाते समय कटरा बाजार से होकर उनकी गाड़ी का काफिला गुजरा। वह अपनी गाड़ी में बैठे रहे और हाथ से अभिवादन करते रहे।


लोग हुए निराश
मैनपुरी तिराह पर उनकी एक सभा का भी आयोजन रखा गया था। वहां लोग माला लेकर खड़े रहे। राहुल गांधी गाड़ी में बैठे-बैठे ही हाथ हिलाकर अभिवादन करते रहे। मैनपुरी रोड पर उनकी सभा का आयोजन किया गया था, लेकिन वे रुके नहीं। इससे लोग निराशा हो गये। वे शहीद के घर नगला केवल भी नहीं गये। 

Rahul Gandhi

गदा भेंट की गई
राहुल गांधी फीरोजाबाद से शिकोहाबाद नगरपालिका परिषद पहुंचे। यहां पर कांग्रेसजनों शशि शर्मा, मुकेश गौड़, श्याम बाबू यादव, अशोक यादव, राजेश गुप्ता, आशीष तिवारी, विवेक चड्ढा, हृदेश गौड़, प्रदीप कुलश्रेष्ठ, कर्मवीर सिंह यादव, चंद्रकांत यादव, सतेंद्र सिंह यादव, अतुल चतुर्वेदी, प्रमोद तिवारी, हरीश चतुर्वेदी, संजय जैन, रघुवीर, रिषभ तिवारी, अनिल शर्मा ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। संदीप तिवारी द्वारा राहुल गांधी को गदा भी भेंट की गई। 

सवालों से बचे
इस अवसर पर राहुल गांधी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर पालिका पार्क पहुंचकर गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जब मीडियकर्मियों ने राहुल गांधी से सवाल पूछे तो वे बचते नजर आये।


राज बब्बर का केन्द्र सरकार पर प्रहार
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर से मीडियाकर्मियों से कहा कि आगरा में जनरेटर का तार गर्म होने के कारण सिर नीचे कर लिया था। उन्हें करेन्ट नहीं लगा था। वह अफवाह थी। चीन द्वारा ब्रह्मपुत्र नदी का पानी रोके जाने के सवाल पर कहा कि ये सरकार की विदेश नीति की असफलता का नतीजा है, जो आज हिन्दुस्तान को देखना पड़ रहा है। 


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो