scriptएसएसपी देख रहे थे सुरक्षा व्यवस्था, तभी सुनार को गोली मार लूट ले गए सोना और चांदी, देखें वीडियो | Robbers goldsmith Shot looted gold and silver | Patrika News

एसएसपी देख रहे थे सुरक्षा व्यवस्था, तभी सुनार को गोली मार लूट ले गए सोना और चांदी, देखें वीडियो

locationफिरोजाबादPublished: Mar 19, 2019 09:41:51 am

Submitted by:

arun rawat

— फिरोजाबाद जिले के थाना फरिहा क्षेत्र का मामला, दुकान बंद कर घर जा रहा था सुनार।

loot

loot

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में अपराध थामे नहीं थम पा रहा है। एक ओर जहां एसएसपी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना कर रहे थे वहीं दूसरी ओर बदमाश सुनार को गोली मारकर उससे सोने—चांदी से भरा बैग लूटकर ले गए। घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई लेकिन सफलता नहीं मिली। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दुकान बंद कर घर जा रहा था सुनार
फरिहा कस्बा निवासी राजीव पुत्र स्वर्गीय रामेश्वर दयाल कस्बे में ही सोने—चांदी की दुकान चलाते हैं। सोमवार देर शाम को वह दुकान बंद कर घर जा रहे थे। तभी गंगनी दरवाजा स्थित माता मंदिर के पास घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर उनका थैला छींन लिया। बदमाश उसको धक्का देने के बाद मौके से फरार हो गए। थाना अध्यक्ष फरिहा विनोद कुमार तोमर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
यह ले गए लूटकर
थानाध्यक्ष ने बताया कि बदमाशों ने उनके पैर में गोली मारी है और पीठ पर लटके बैग को लेकर गए हैं। बदमाशों की तलाश जारी है। जल्द ही बदमाश पुलिस की पकड़ में होंगे। पीड़ित का कहना है कि बैग में उनके करीब चार—पांच किलो चांदी और करीब दस ग्राम सोना था। यदि वह उन्हें बैग नहीं देता तो वह उसे भी गोली मार देते। इसलिए एक गोली मारने के बाद दूसरी के लिए जैसे ही उन्होंने हथियार ताना उन्होंने बैग उतारकर दे दिया। लूट की घटना के बाद व्यापारियों में रोष व्याप्त है। साथ ही पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो