scriptवीडियो: आरएसएस के पथ संचलन के पीछे क्या है उद्देश्य, वजह जानकर हैरान रह गए लोग | RSS workers move paths in Firozabad | Patrika News

वीडियो: आरएसएस के पथ संचलन के पीछे क्या है उद्देश्य, वजह जानकर हैरान रह गए लोग

locationफिरोजाबादPublished: Dec 02, 2018 01:47:32 pm

Submitted by:

arun rawat

— चार टोलियों में अलग—अलग मार्ग से निकाला गया आरएसएस का पथ संचलन, शिष्टाचार की हर कोई कर रहा तारीफ।

Chaitra Navaratri 2019 ELECTION 2019 madhya pradesh news

RSS

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ चंद्रनगर द्वारा शहर में रविवार को पथ संचलन निकाला गया। चार टोलियों में अलग—अलग लोग समूह में निकले। बाद में गांधी पार्क पर सभी एकजुट हुए। जहां पथ संचलन का समापन किया गया। इस दौरान विभाग प्रचारक ने पथ संचलन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि पथ संचलन निकालने के लिए भी एक बड़ी वजह छिपी हुई है।
पुलिस की रही कड़ी सुरक्षा
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ चंद्रनगर (फ़िरोज़ाबाद महानगर) द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विभिन्न मार्गों से चार टोलियों में पथ संचलन निकाला गया। विभिन्न मार्गों में विभव नगर, जैन नगर, सुहागनगर आदि मार्गो से होते हुए पथ संचलन सुभाष तिराहा पहुँचा। यहां से हजारों की संख्या में समेकित होकर गांधी पार्क की ओर बढ़ा। गांधी पार्क में ही हजारों की संख्या में मौजूद गणवेशधारियों की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ।
पथ संचलन का यह है उद्देश्य
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक धर्मेन्द्र जी ने देते हुए बताया यह पथ संचलन हर वर्ष निकलता है। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य राष्ट्र को उत्तम दिशा की ओर अग्रसर करना और हिन्दू समाज को जाग्रत करना होता है। संचलन को निकालने को लेकर और कार्यकर्ताओं के संचालन साल में हर वर्ष की भांति निकाला जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य रहता है कि हमने शाखाओं पर क्या सीखा और क्या किया उसका संचलन के रूप में प्रयोग किया जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो