script

शिवपाल—रामगोपाल यादव का फिरोजाबाद में आज होगा शक्ति प्रदर्शन, एक बेटे के लिए तो दूसरा अपने लिए करेगा ये काम, देखें वीडियो

locationफिरोजाबादPublished: Feb 03, 2019 11:19:57 am

— प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव व सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव आज करेंगे फिरोजाबाद में जनसभा।

ramgopal shivpal

ramgopal shivpal

फिरोजाबाद। देश की राजनीति में फिरोजाबाद का स्थान सबसे अलग नजर आने लगा है। सैफई परिवार के दो सदस्यों की दावेदारी से यहां की राजनीति पर पूरे देश की निगाह जमी हुई हैं। आज सैफई परिवार के दो भाई एक ही जिले में अलग—अलग स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित करेंगे। शिवपाल यादव अपने लिए तो प्रो. रामगोपाल यादव अपने बेटे अक्षय यादव के लिए वोट मांगेंगे।
ये होगा कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव आज शिकोहाबाद के रामलीला मैदान में महारैली करेंगे। जिसको लेकर रामलीला मैदान में तैयारियां पूरी हो गई हैं। सिरसागंज से सपा विधायक हरिओम यादव ने बताया कि करीब डेढ़ लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है।
आमने—सामने हो सकते हैं चाचा—भतीजे
यूपी के फ़िरोज़ाबाद जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर चाचा शिवपाल यादव भतीजा सांसद अक्षय यादव के बीच तलवारे खिंच चुकी हैं। दोनों चुनावी मैदान में आमने सामने हैं। आज एक ओर तो प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव शिकोहाबाद के रामलीला मैदान में महारैली करने को तैयार हैं।
रैली तय करेगी भविष्य
वहीं दूसरी ओर सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव ने अपने बेटे सांसद अक्षय यादव के लिए आज ही जसराना विधानसभा के गांव पैढ़त में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि दोनों की जनसभाओं में जिसकी सभा में अधिक भीड़ होगी। उसका बर्चस्व अधिक होगा। ऐसे में देखना होगा कि आज दोनों भाइयों में से सबसे अधिक भीड़ किसके कार्यक्रम में होती है।

ट्रेंडिंग वीडियो