scriptसंजलि हत्याकांड को लेकर बढ़ता जा रहा विरोध, मुख्यमंत्री योगी का प्रसपा ने फूंक दिया पुतला, देखें वीडियो | Sanjali massacre: Prasapa blows Yogi Adityanath's effigy | Patrika News

संजलि हत्याकांड को लेकर बढ़ता जा रहा विरोध, मुख्यमंत्री योगी का प्रसपा ने फूंक दिया पुतला, देखें वीडियो

locationफिरोजाबादPublished: Dec 23, 2018 06:06:36 pm

Submitted by:

arun rawat

— प्रसपा लोहिया ने दिया गांधी पार्क में धरना, संजलि के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग।

Prasapa

Prasapa

फिरोजाबाद। संजलि हत्याकांड को लेकर सुहागनगरी में विरोध बढ़ता जा रहा है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के पदाधिकारियों ने हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क पर धरना दिया। उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन कर दिया। प्रसपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष इंजीनियर राजकुमार यादव के नेतृत्व में गांधी पार्क में धरना दिया गया।
प्रदेश में कायम है जंगलराज
प्रसपा जिलाध्यक्ष अजीम भाई ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है। कक्षा दस की छात्रा जो सुकून से घर जा रही थी उसे जिंदा जला दिया गया। अभी तक उस बेटी के हत्यारे नहीं पकड़े गये। वहीं बीते दिनों इंस्पेक्टर सुबोध सिंह को गोली मार कर शहीद कर दिया गया उनके भी हत्यारे नहीं पकड़े गये। प्रधानमंत्री का ये नारा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अच्छा नहीं लग रहा।
कानून व्यवस्था ध्वस्त
योगी सरकार कानून व्यवस्था पर ध्यान नहीं दे रही। भगवान को जाति के आधार पर बांट रहे हैं। धार्मिक उन्माद फैला रहे हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी संजलि के हत्यारों को गिरफ्तार करने के साथ उसके परिवार को एक करोड़ रूपये मुआवजा देने की मांग करती है। वहीं गांधी पार्क चौराहे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला प्रसपा जिलाध्यक्ष अजीम भाई के नेतृत्व में फूंका गया। इस दौरान नीरज यादव, अर्जुन चैधरी, रघुराज, छोटे सिंह यादव, विपिन यादव, हृदेश यादव, आलोक वर्मा, बंटू यादव, तौफीक खान एडवोकेेट, आकाश यादव, प्रशांत कुमार, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो