scriptवीडियो: फिरोजाबाद लोकसभा से एक बार फिर शिवपाल यादव के चुनाव लड़ने की अटकलें हुईं तेज, पार्टी के इस नेता ने किया खुलासा | Shivpal-Akshay may come face to face in Firozabad Lok Sabha elections | Patrika News

वीडियो: फिरोजाबाद लोकसभा से एक बार फिर शिवपाल यादव के चुनाव लड़ने की अटकलें हुईं तेज, पार्टी के इस नेता ने किया खुलासा

locationफिरोजाबादPublished: Nov 12, 2018 09:04:00 am

Submitted by:

arun rawat

— प्रगतिशील सपा लोहिया के जिलाध्यक्ष ने कहा शिवपाल यादव शीघ्र ही चुनाव लड़ने की करेंगे घोषणा।

Ajeem bhai

Ajeem bhai

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद का लोकसभा चुनाव आने वाले दिनों में काफी रोमांचक होने वाला है। प्रगतिशील समाजवादी लोहिया के संयोजक शिवपाल यादव जल्द ही फिरोजाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर सकते हैं। पार्टी जिलाध्यक्ष अजीम भाई ने इस बात का खुलासा किया।
बैठक में एकजुट हुए पदाधिकारी
इंडस्ट्रियल एरिया में बांके बिहारी मैरिज होम में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष अजीम भाई ने कहा कि वह आठ नवंबर को सैफई में राष्ट्रीय संयोजक से मिले थे। तभी उनसे फीरोजाबाद से चुनाव लड़ने का अनुरोध किया, जो उन्होंने स्वीकार कर लिया। इसकी घोषणा शिवपाल यादव जल्द ही किसी मंच से करेंगे। जिलाध्यक्ष ने सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह सांप्रदायिक शक्तियों से मिले हैं। इन दिनों वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ रामगोपाल यादव का एक वीडियो काफी चर्चा में है।
रोमांचक होगा चुनाव
आगामी लोकसभा चुनाव काफी रोमांचक होने वाला है। फिरोजाबाद में चाचा शिवपाल यादव और भतीजा अक्षय यादव आमने—सामने आ सकते हैं। यदि ऐसा ही रहा तो इस बार का चुनाव चाचा—भतीजे के बीच होगा।
ये बोले प्रदेश अध्यक्ष
छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश भाटी ने कहा छात्र और युवा मिलकर तानाशाह सरकार को उखाड़ देंगे। उन्होंने अभिषेक यादव को छात्रसभा का जिलाध्यक्ष और पूरन ¨सह झा को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा की। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह यादव छोटू और मीना राजपूत ने कहा शिवपाल यादव को फीरोजाबाद से भारी मतों से जीत दिलाई जाएगी। बैठक में नीरज यादव, आलोक वर्मा, ओंकार सिंह गुर्जर, गुलाम साबिर, राजकुमार यादव, छोटे ¨सह यादव, मंजय यादव, नरेश शंखवार, उमेश गुर्जर, डॉ. शहरयार अली, डॉ. केपी सिंह एडवोकेट, डॉ. अशोक जैन आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो