scriptफिरोजाबाद में बोले शिवपाल सिंह यादव, शिक्षित कर दो अपने आप हो जाएंगे हम दो हमारे दो | Shivpal singh yadav big statement in firozabad | Patrika News
फिरोजाबाद

फिरोजाबाद में बोले शिवपाल सिंह यादव, शिक्षित कर दो अपने आप हो जाएंगे हम दो हमारे दो

— फिरोजाबाद के सिरसागंज पहुंचे प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के कार्यक्रम में की शिरकत।

फिरोजाबादJul 17, 2021 / 06:27 pm

arun rawat

Shivpal Singh yadav

Shivpal Singh yadav

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। यूपी की राजनीति इन दिनों गर्म है। पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद अब सभी पार्टियों की निगाह यूपी में होने वाले विधानसभा चुनावों पर है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अब छोटे दलों को मिलाकर चुनाव की रणनीति तैयार करने में जुट गई है।
यह भी पढ़ें—

करौली राजस्थान गए फिरोजाबाद के चार श्रद्धालुओं की मौत

सिरसागंज कार्यक्रम में पहुंचे शिवपाल
वार्ता में हाल ही में संपन्न हुए जिला पंचायत चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का चीरहरण हुआ है। माताप्रसाद पांडे छह बार विधायक, तीन बार मंत्री, दो बार सभापति रहे उनकी पत्नी का पर्चा छींना गया। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी इंतजार करो। समय आने दो तब इस पर निर्णय होगा। लोकतंत्र में राजनीतिक लोगों पर मुकदमे लादे गए। आजम खान और अजीम भाई जैसे लोगों को फंसाया गया, कोरोना काल में पैरोल पर रिहा किया जाना चाहिए था जनता सब देख रही है। सरकार के पास कोरोना का कोई इंतजाम नहीं है।
यह भी पढ़ें—

अब फिरोजाबाद के अपराधों पर रहेगी एसएसपी की नजर, इस तरह होगी मोनिटरिंग


कोरोना में सस्ती नहीं हुईं दवाएं
कोरोना की सभी दवाएं सस्ती होनी चाहिए थीं लीेकिन ऐसा नहीं हुआ। जनसंख्या कानून पर उन्होंने कहा कि पहले लोगो को शिक्षित तो करो अपने आप हम दो हमारे दो हो जाएंगे। गाजियाबाद में चार बच्चे पैदा हो गए। भगवान राम के कितने भाई थे उन्हीं की राह पर चलो। गठबंधन पर उन्होंने कहा कि हमने गैर भाजपा का नारा दिया है, जिन पार्टियों के पास जनाधार हैं हमने सभी को न्योेता दिया है। सभी एकजुट हों, भाजपा को हटाने के लिए सभी को एकजुट होना होगा, अब सामाजिक परिवर्तन करना है। किसान, नौजवान, बुनकरों से लेकर मेहनत मजदूरी करने वालों की आवाज उठाई जाएगी।

Home / Firozabad / फिरोजाबाद में बोले शिवपाल सिंह यादव, शिक्षित कर दो अपने आप हो जाएंगे हम दो हमारे दो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो