scriptशिवपाल यादव ने नरेश अग्रवाल को बताया सपा के लिए कलंक, देखें वीडियो | Shivpal Yadav Attack on SP Leader Naresh Agrwal | Patrika News

शिवपाल यादव ने नरेश अग्रवाल को बताया सपा के लिए कलंक, देखें वीडियो

locationफिरोजाबादPublished: Feb 10, 2018 06:06:26 pm

अपना ही पार्टी में उपेक्षा के शिकार पर शिवपाल यादव ने कहा कि समय आने पर सबकुछ ठीक हो जाएगा।

Shivpal Yadav

Shivpal

फिरोजाबाद। लंबे अरसे बाद सुहागनगरी में आए जसवंत नगर से विधायक व समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव ने पार्टी के अंदर अपनी उपेक्षा को लेकर जगजाहिर नहीं होने दिया लेकिन सपा के लिए घातक सिद्ध होने वालों को भी नहीं बख्शा। उन्होंने खुले तौर पर नाम लेते हुए नरेश अग्रवाल को पार्टी के लिए घातक बताया, साथ ही उन्हें सपा के लिए कलंक बताया। उन्होंने कहा कि समय आने पर पार्टी के अंदर सबकुछ ठीक हो जाएगा।
आदर्श कृष्ण डिग्री काॅलेज में आए शिवपाल

शिकोहाबाद के आदर्श कृष्ण डिग्री काॅलेज के पूर्व प्रोफेसर और मुलायम सिंह यादव के गुरू राजपाल सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। पहले तो वह मीडिया से दूरी बनाने का प्रयास करते रहे लेकिन मीडिया को जानकारी होने पर उनसे सवालों की झड़ी लगा दी। अपना ही पार्टी में उपेक्षा के शिकार पर शिवपाल यादव ने कहा कि समय आने पर सबकुछ ठीक हो जाएगा। विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि नरेश अग्रवाल पार्टी के लिए कलंक हैं। जब तक ऐसे लोग पार्टी के अंदर रहेंगे पार्टी का कल्याण नहीं हो सकेगा।
यह भी पढ़ें

कैबिनेट मंत्री ने लिया बरसाना में होली की तैयारियों का जायजा

मुख्यमंत्री के सवाल को टाल गए शिवपाल

पत्रकारों ने जब पूछा कि उत्तर प्रदेश के अपराधियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो बयान दिया है क्या आप उससे सहमत हैं। इस पर शिवपाल यादव ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को सभी जानते हैं। वह किस तरह के व्यक्ति हैं यह बात भी सभी जानते हैं, इससे ज्यादा इस विषय पर अधिक कुछ नहीं बोलना। इसके बाद जसवंत नगर विधायक जसराना से पूर्व विधायक रामवीर यादव से मुलाकात करने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। रामवीर यादव जमानत पर एक दिन पहले ही जेल से छूटकर आए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो