scriptफिरोजाबाद से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने के सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो | Shivpal yadav big statement for BJP candidate | Patrika News

फिरोजाबाद से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने के सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

locationफिरोजाबादPublished: Mar 30, 2019 01:24:12 pm

Submitted by:

arun rawat

— फिरोजाबाद में प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने किया पत्रकार वार्ता को संबोधित।

shivpal yadav

shivpal yadav

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने प्रेस वार्ता रखी। जिसमें उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के रूप में फिरोजाबाद लोकसभा से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि वह भाजपा से चुनाव नहीं लड़ रहे। वह भाजपा सरकार को उखाड़ने की लड़ाई लड़ रहे हैं। यह झूठी अफवाह फैलाई जा रही है कि वह भाजपा से चुनाव लड़ेंगे। वह भाजपा का विरोध करेंगे और छोटे दलों को मिलाकर अपनी सरकार बनाने का काम करेंगे।
ना खाऊंगा ना खाने दूंगा
उन्होंने कहा कि भाजपा ने अच्छे दिन आने का वादा किया लेकिन नहीं आए। ना खाऊंगा ना खाने दूंगा यह कहने वाले नेता भी खूब अधिकारियों और उद्योगपतियों को खिलाते रहे। काला धन देश में वापस लाने की बात भी भाजपा की सपना साबित हुई। सबका साथ सबका विकास को लेकर अमीरों का साथ दिया और गरीबों का विनाश कर दिया। उन्होंने कहा राम मंदिर बनेगा महंगाई दूर करेंगे ऐसे जुमले भाजपा ने खूब दिए। 24 घंटे बिजली देने के बाद भी सपना साबित हुए। किसानों की आय दोगुनी कहने की बात भी हवा हवाई की गई।
सपा पर लगाया बड़ा आरोप
उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद लोकसभा में भाजपा से वही प्रत्याशी होगा जिसे सपा चाहेगी। अंदरखाने सपा और भाजपा आपस में मिली हुई हैं। सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव भाजपा की दावतों में जाते हैं। भाजपा नेताओं के साथ बैठते हैं। वह भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। ऐसे में प्रत्याशी भी सपा वाले तय करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो