scriptमैनपुरी में रामगोपाल यादव का पुतला फूंके जाने के बाद शिवपाल का बड़ा ऐलान | Shivpal Yadav Big Statement over Ramgopal Yadav for Lok Sabha Chunav | Patrika News

मैनपुरी में रामगोपाल यादव का पुतला फूंके जाने के बाद शिवपाल का बड़ा ऐलान

locationफिरोजाबादPublished: Mar 11, 2019 02:13:26 pm

दौरान शिवपाल ने एक बार फिर राम गोपाल यादव पर जोरदार निशाना साधते हुए बड़ा ऐलान कर दिया है।

ramgopal yadav shivpal yadav

मैनपुरी में रामगोपाल यादव का पुतला फूंके जाने के बाद शिवपाल का बड़ा ऐलान

फिरोजाबाद। शिवपाल यादव ने चुनाव की तैयारियों में तेजी से जुट गए हैं। फिरोजाबाद लोकभा सीट से वह मैदान में होंगे। शिवपाल लगातार यहां प्रचार कर रहे हैं। रविवार को शिवपाल ने फिरोजाबाद और शिकोबाद में रोड शो किया। इस दौरान शिवपाल ने एक बार फिर राम गोपाल यादव पर जोरदार निशाना साधते हुए बड़ा ऐलान कर दिया है।
पूरे प्रदेश में रामगोपाल यादव का पुतला फुंका जाएगा

शिवपाल यादव ने कहा कि रामगोपाल पुत्र मोह में अंधे हो गए हैं। उन्ही के कारण समाजवादी पार्टी लगातार हो रही है। मैनपुरी में रामगोपाल का पुतला फूंके जाने पर रामगोपाल यादव ने कहा कि अकेले मैनपुरी में ही पूरे प्रदेश में रामगोपाल यादव का पुतला फूंका जाएगा। इस दौरान शिवपाल ने कहा कि मैनपुरी से नेता चुनाव लड़ रहे हैं हम नेता जी भारी बहुमत से जिताएंगे।
रोड शो में ये रहे शामिल

इस दौरान शिवपाल ने शिकोहाबाद और फीरोजाबाद में पार्टी के चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया। इस दौरान शिवपाल के साथ रोड शो में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप, आजाद मुहम्मद खान, नगर अध्यक्ष साजेब खान, शहर इमाम बलीउद्दीन, कारी मुहम्मद सिराजुद्दीन, हाफिज जैनुल आबदीन, हाफिज गुलाम रसूल साहब, शौर्यदेवमणि, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो