फिरोजाबाद

वीडियो: शिवपाल यादव ने लोेकसभा चुनाव को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा नहीं लड़ना चाहता था चुनाव लेकिन आपके सम्मान के लिए अब लडूंगा चुनाव

– फिरोजाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के दिए संकेत, पार्टी समर्थकों में छाई खुशी, सपा में बढ़ी बेचैनी।

फिरोजाबादOct 15, 2018 / 09:23 am

अमित शर्मा

Shivpal Yadav

फिरोजाबाद। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव को लेकर चल रहीं अटकलों पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे। वह 2022 की तैयारियों में लगे थे लेकिन समय की मांग और जनता की भावना के सम्मान के लिए वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वह ऐसा माहौल पैदा करना चाहते हैं। जिस माहौल में युवाओं को रोजगार और अपराधों से मुक्ति मिल सके।
यह भी पढ़ें—

वीडियोः रोड शो के दौरान शिवपाल यादव की गाड़ी में इन नेताओं को मिली जगह, जानिए कौन हैं वो

 

फिरोजाबाद से लड़ सकते हैं चुनाव
अपने चुनाव लड़ने की बात को लेकर उन्होंने जनता से राय मांगी। इस पर सभी ने एकजुट होकर फिरोजाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि वह चुनाव लड़ेंगे और जहां से उन्हें पूरा मान सम्मान मिलेगा। वह वहीं स चुनाव लडेंगे। उनकी बात पर सभी ने हाथ खड़े कर पूरा सहयोग करने का वादा किया। जनता के जोश और खुशी को देखकर शिवपाल यादव गदगद हो गए।
यह भी पढ़ें—

अखिलेश यादव को टक्कर देगा सैफई परिवार का ये युवा नेता, शिवपाल के काफिले में इस नेता का दिखा जलवा….

समय की मांग को नहीं ठुकराएंगे
शिवपाल यादव ने कहा कि समय की मांग और जनता का प्यार है कि वह इतनी बेइज्जती सहन करने के बाद भी आप लोगों के सहयोग से सामने खडे़ हैं। उन्होंने कभी अलग होने के बारे में नहीं सोचा था। समाजवादी पार्टी को बनाने में नेताजी और हमने पूरा योगदान दिया था। जगह-जगह जाकर पार्टी से लोगों को जोड़ने का काम किया। बाद में हमें पार्टी से अलग कर दिया गया। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा समान भाव रखने वालों का मोर्चा है।
यह भी पढ़ें—

LIVE:शिवपाल के काफिले में सबसे आगे दिखे आदित्य यादव, समर्थकों की भीड़ देख उड़े सपा नेताओं को होश…, देखें वीडियो

 

Hindi News / Firozabad / वीडियो: शिवपाल यादव ने लोेकसभा चुनाव को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा नहीं लड़ना चाहता था चुनाव लेकिन आपके सम्मान के लिए अब लडूंगा चुनाव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.