script‘अब्बाजान’ मामले में शिवपाल यादव ने लिया अखिलेश का पक्ष, सीएम योगी को दी यह सलाह | shivpal yadav over cm yogi abbajaan word for mulayam singh yadav | Patrika News

‘अब्बाजान’ मामले में शिवपाल यादव ने लिया अखिलेश का पक्ष, सीएम योगी को दी यह सलाह

locationफिरोजाबादPublished: Aug 08, 2021 06:30:32 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

‘अब्बाजान’ शब्द पर यूपी की सियासत गरमा गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) व सीएम योगी (CM Yogi) के बीच छिड़ी जंग में पक्ष विपक्ष के कई नेता कूद पड़े हैं।

shivpal1.jpg

Shivpal Yadav

लखनऊ. ‘अब्बाजान’ शब्द पर यूपी की सियासत गरमा गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) व सीएम योगी (CM Yogi) के बीच छिड़ी जंग में पक्ष विपक्ष के कई नेता कूद पड़े हैं। अब अखिलेश यादव के चाचा व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश का पक्ष लिया है। हालांकि उन्होंने सीएम योगी का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने कहा कि किसी भी दल को अपनी भाषा शैली पर ध्यान देना चाहिए। शिवपाल रविवार को फिरोजाबाद में एक शोकसभा में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपना बयान दिया।
ये भी पढ़ें- UP Election 2022: अखिलेश से मुलाकात को लेकर शिवपाल ने खोला बड़ा राज, कहा- सपा पहली और सबसे बड़ी प्राथमिकता

आदर्श शब्द निकलने चाहिए-
उन्होंने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल हो, उसके हमेशा मुख से ऐसे सम्मानजरक शब्द निकलने चाहिए, जिसे समाज के लोग पसंद करें, उन्हें आदर्श मानें। क्योंकि राजनीतिक शख्सियत के मुख से निकली हुई बात सब लोग सुनते व मानते हैं। हमें भाषा व धर्म का ख्याल रखना चाहिए। जो भी बातें हों, वह जाति व धर्म से उठकर करनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- Pragatisheel Samajwadi Party: सपा से अलग होकर शिवपाल ने बनाई थी प्रसपा, 2022 में बदलेगी चुनावी तस्वीर!

सीएम ने कहा था यह-
दरअसल सपा अध्यक्ष ने खुद को भाजपा से बड़ा हिंदू नेता बताया था, इस पर सीएम योगी ने उन पर तंज कसा। उन्होंने मुलायम सिंह यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके ‘अब्बा जान’ कहते थे कि अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मान सकता। और आज वहां राम मंदिर बन रहा है, जो तीन साल में पूरा हो जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो