scriptशिवपाल यादव का फिरोजाबाद में बिग शो, गाड़ियों का काफिला देख, उड़े सपाइयों के होश | Shivpal Yadav Road show live in firozabad | Patrika News

शिवपाल यादव का फिरोजाबाद में बिग शो, गाड़ियों का काफिला देख, उड़े सपाइयों के होश

locationफिरोजाबादPublished: Oct 14, 2018 11:53:14 am

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के अध्यक्ष शिवपाल यादव के रोड शो को लेकर उमड़ी भीड़ ने सपाइयों के होश उड़ा दिये हैं।

Secular Morcha

Secular Morcha

फिरोजाबाद। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के अध्यक्ष शिवपाल यादव के रोड शो को लेकर उमड़ी भीड़ ने सपाइयों के होश उड़ा दिये हैं। फिरोजाबाद के कठफेरी से सुबह 10 बजे शिवपाल यादव का रोड शो शुरू होना था, लेकिन वे देरी से आये। इससे पहले वहां जुटी शिवपाल समर्थकों की भीड़ ने रोड जाम कर दिया। बड़ी संख्या में जुटे समर्थकों का जोश देखते ही बन रहा था।
ये भी पढ़ें – शिवपाल यादव का पहला मास्टर स्ट्रोक, रामगोपाल यादव के उड़ेंगे होश….

60 किमी का रोड शो
समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने के बाद शिवपाल यादव पहली बार फिरोजाबाद जिले में आ रहे हैं। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन करने के उद्देश्य से आज रोड शो किया जा रहा है। ये रोड शो कठफेरी से शुरू होगा, जो करीब 60 किलोमीटर तक का होगा। इस रोड शो के लिए जगह-जगह तैयारियां की गई हैं। पार्टी के नेता सुबह से ही कठफेरी पहुंच गये। बड़ी संख्या में उमड़ी भीड़ को देख शिवपाल समर्थक गदगद नजर आये।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो