scriptVIDEO: प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त, अब वकील भी नहीं सुरक्षित: शिवपाल | Shivpal Yadav said Advocate not even safe in Uttar Pradesh | Patrika News

VIDEO: प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त, अब वकील भी नहीं सुरक्षित: शिवपाल

locationफिरोजाबादPublished: Feb 08, 2020 04:48:26 pm

Submitted by:

arun rawat

— शादी समारोह में शामिल होने आए प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने सरकार पर बोला हमला

shivpal singh yadav

shivpal singh yadav

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद शादी समारोह में शामिल होने आए प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा उन्होंने सीएए को देश की एकता और अखण्डता के लिए सही नहीं बताया। उन्होंने कहा कि सरकार फेल है और जनता त्रस्त। वह फिरोजाबाद एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे।
कानून व्यवस्था को बताया फेल
शिकोहाबाद के एसकेएच गैस्ट हाउस पहुंचे प्रगतिशील समाजबादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला और कानून व्यवस्था को पूरी तरह फेल बताया। फिरोजाबाद के वकील का आगरा से अपहरण हो जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब वकील ही सुरक्षित नहीं हों तो आम आदमी कहां सुरक्षित रह सकेगा। इस सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। सीएए को लेकर उन्होने कहा कि यह देश की अखण्डता के लिए सही नही है। हमारा देश धर्मनिरपेक्ष देश है इसलिए इसमें सभी धर्मों के लोगों का सम्मान होना चाहिए। ऐसे कई देश जिनमें नेपाल, भूटान, श्रीलंका समेत अन्य हैं बचे हुए हैं जहां नागरिकता संशोधित कानून को लागू नहीं किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो