scriptVIDEO: मुलायम सिंह यादव के बयान पर शिवपाल यादव का यू टर्न, देखें क्या बोले प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष | Shivpal Yadav says on Mulayam Singh's statement | Patrika News

VIDEO: मुलायम सिंह यादव के बयान पर शिवपाल यादव का यू टर्न, देखें क्या बोले प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

locationफिरोजाबादPublished: Mar 30, 2019 06:00:30 pm

Submitted by:

arun rawat

— नेताजी ने इटावा में कहा था कि शिवपाल यादव की चिंता मैं क्यों करूं के सवाल पर शिवपाल यादव ने नामांकन के बाद बड़ा बयान दिया है।

prasapa

prasapa

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद लोकसभा से नामांकन करने के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने इटावा में मुलायम सिंह यादव द्वारा दिए गए बयान कि शिवपाल यादव की चिंता मैं क्यों करूं.. के जवाब में उन्होंने कहा कि नेताजी जानते हैं कि मैं सक्षम हूं। मैंने अपनी अलग पार्टी बना ली और लोकसभा का चुनाव भी लड़ रहा हूं। मैं अपने आप में समर्थ हूं इसलिए उन्होंने ऐसा कहा। वह चाहते हैं कि आगे नेताजी देश के प्रधानमंत्री बनें।
नेताजी का आशीर्वाद है उनके साथ
शिवपाल यादव ने कहा कि नेताजी का आशीर्वाद उनके साथ है। उन्हीं के आशीर्वाद से मैं आगे बढ़ रहा हूं। नई पार्टी बनाने के दौरान भी मैंने उनके ही निर्देश का पालन किया था। शुरू से ही उनका आशीर्वाद मुझ पर रहा है और आज भी है। नेताजी अपने चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। ऐसे में उन्होंने मेरी चिंता न करने की बात कही तो इसमें ताज्जुब नहीं होना चाहिए। चिंता उनकी की जाती है जो स्वयं सक्षम न हों और नेताजी जानते हैं कि मैं अपने आप में सक्षम हूं।
क्षेत्र की समस्याओं को उठाएंगे
उन्होंने कहा कि जीतने के बाद मेरा उद्देश्य क्षेत्र की समस्याओं का निदान कराना होगा। यहां की जनता मेरी है। उसी के कहने पर आज मैं चुनाव लड़ने के लिए यहां आया हूं। नेताजी के आशीर्वाद से पार्टी बनाई और उन्हीं के आशीर्वाद से चुनाव लड़ रहा हूं। उनका आशीर्वाद हमेशा रहा है और आगे भी रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो