scriptLokabha Chunav Result Live: इस सीट पर सपा प्रत्याशी ने पलट दी बाजी, इतने वोटों से बीजेपी को पछाड़ा | sp candidate akshay yadav took lead from bjp Lokabha Chunav Result | Patrika News
फिरोजाबाद

Lokabha Chunav Result Live: इस सीट पर सपा प्रत्याशी ने पलट दी बाजी, इतने वोटों से बीजेपी को पछाड़ा

अक्षय यादव ने 2915 वोटों से बढ़त कर ली है।

फिरोजाबादMay 23, 2019 / 01:49 pm

suchita mishra

SP BSP

sp

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी चन्द्रसेन जादौन और सपा प्रत्याशी अक्षय यादव में कांटे की टक्कर चल रही है। अब तक चन्द्रसेन जादौन आगे चल रहे थे, अब अक्षय यादव ने बाजी पलट दी है। अक्षय यादव ने 2915 वोटों से बढ़त कर ली है। बता दें कि मतगणना आगरा-कानपुर हाईवे स्थित शिकोहाबाद मंडी समिति परिसर में चल रही है। यहां कुल छह प्रत्याशी मैदान में हैं। फिरोजाबाद सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय होने के कारण काफी दिलचस्प है। फिरोजाबाद सीट सपा का गढ़ मानी जाती है। वर्ष 2012 के उपचुनाव को छोड़कर यहां 1999 से लगातार सपा का कब्जा बरकरार है।
20- फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी
1.अक्षय यादव, सपा (गठबंधन), शिक्षा- स्नातक
2.डॉ. चन्द्रसेन जादौन, भाजपा, शिक्षा- एमबीबीएस
3.उपेन्द्र सिंह राजपूत, भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी
4.शिवपाल सिंह यादव, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया, शिक्षा- स्नातक, बीपीएड
5.चौधरी बशीर, निर्दलीय
6.राजवीर, निर्दलीय
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो