scriptबेटे को जिताने के लिए इस बड़े नेता ने दिन रात कर दी एक, विगत चार दिन से लगातार क्षेत्र में कर रहे जनसभाएं, देखें वीडियो | SP's National General Secretary Prof. Ramgopal Yadav sweats shedding | Patrika News

बेटे को जिताने के लिए इस बड़े नेता ने दिन रात कर दी एक, विगत चार दिन से लगातार क्षेत्र में कर रहे जनसभाएं, देखें वीडियो

locationफिरोजाबादPublished: Jan 14, 2019 06:49:23 pm

— एक दिन में तीन से चार गांवों में करते हैं जनसभाएं, बेटे की नींव मजबूत करने के लिए बहा रहे पसीना।

ram gopal yadav

ram gopal yadav

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव अपने बेटे अक्षय यादव को एक बार फिर सांसद बनाए जाने के लिए प्रयासरत हैं। बेटे की नींव मजबूत करने के लिए उन्होंने दिन—रात एक कर दिया है। विगत चार दिन से वह क्षेत्र में जनसभाएं कर रहे हैं। लोगों को क्षेत्र का विकास कराए जाने का आश्वासन दे रहे हैं। भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोल रहे हैं।
शिवपाल यादव से है खतरा
माना जा रहा है प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव फिरोजाबाद से चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसे में रामगोपाल यादव को सबसे अधिक खतरा शिवपाल यादव से है। शिवपाल के घोषणा करने से पहले ही वह बेटे के लिए ऐसी चुनावी भूमि तैयार करने की योजना में है कि यादव समाज के वोट को कोई भी काट न सके। इसके लिए वह क्षेत्र में जा—जाकर लोगों को सपा सरकार में शुरू कराई गई योजनाओं के बारे में बता रहे हैं। साथ ही उनके सुख दुख में साथ रहने का प्रलोभन दे रहे हैं।
भाजपा से भी है खतरा
पूर्व में उन्होंने अपने बेटे अक्षय यादव को इस क्षेत्र से सांसद बनवाया था। उसके बाद अब दोबारा वह अपने बेटे को सांसद बनाने की तैयारी कर रहे हैं। विगत चार दिन से वह क्षेत्र में लगातार दौरा और जन सभाएं कर रहे हैं। लोगों के घर—घर जाकर उनके सुख दुख की पूछ रहे हैं। जहां प्रो. रामगोपाल यादव कभी ठहरते नहीं थे वहां अब एक से दो घंटे का समय बिता रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो