नारखी क्षेत्र का मामला
पूरा मामला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश के थाना नारखी क्षेत्र के गांव शाहपुर का है। जहां कुछ दिन पूर्व जाखई गांव की एक युवती घर से चली गई थी। पड़ोस के ही गांव नगला सोंठ निवासी एक आॅटो चालक पर भगाने का आरोप लगा था। पुलिस ने शक के आधार पर आॅटो चालक को हिरासत में ले लिया था। शाहपुर गांव के लोग आॅटो चालक को पुलिस से छुड़ाकर ले आए थे।

गांंव में चल रही थी पंचायत
जाखई गांव में इसी बात को लेकर यादव और राठौर समाज के लोगों की पंचायत चल रही थी। इस पंचायत में करीब दो दर्जन लोग शामिल थे। तभी दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और मामला इतना बढ़ा कि दोनों ओर से मारपीट और पथराव शुरू हो गया। कुछ ही देर में फायरिंग भी होने लगी। इस मारपीट में एक पक्ष के नाहर सिंह और ब्रजेश के अलावा दूसरे पक्ष के विमलेश कुमार, वीरू और अवनीश घायल हो गए। मौके पर कई थानों का फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ टूंडला देवेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।