टूंडली का है मामला
मामला फिरोजाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र के टूंडली का है। यहां पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार करीब डेढ़ बजे दो पक्षों में किसी बात को लेकर पथराव हो गया, उसके बाद फायरिंग शुरू हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, धर्मवीर पुत्र छोटेलाल, आदेश पुत्र गजेन्द्र, सूरज पुत्र गजेन्द्र और मोनिका पत्नी सूरज का गांव के ही ओमवीर पुत्र सुखवीर सिंह, रिंकू पुत्र जयवीर सिंह से विवाद हो गया था। इस पर पथराव और फायरिंग होने लगी। गोली लगने से ओमवीर और रिंकू घायल हो गए जबकि पत्थरबाजी में गांव के ही आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

मौके पर पहुंचे एसपी सिटी
फायरिंग की सूचना पर एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। फायरिंग की गवाही वहां सड़कों पर पड़े कारतूस के खोखे दे रहे थे। इस मामले को लेकर एसपी सिटी ने बताया कि फायरिंग और पथराव हुआ है। घायलों को आगरा उपचार के लिए भेजा गया है। फायरिंग किस कारणवश हुई है इसकी अभी जानकारी की जा रही है। जानकारी करने पर कोई पुरानी रंजिश बताई जा रही है।