फिरोजाबाद

ससुराल में रह रहे युवक ने उठाया खौफनाक कदम, नजारा देखकर कांप गई लोगों की रूह, देखें वीडियो

— ससुराल में रहकर ऑटो चलाने का काम करता था युवक, किसी बात को लेकर हो गया था विवाद।

फिरोजाबादApr 01, 2019 / 11:44 am

arun rawat

suicide

फिरोजाबाद। ससुराल में रह रहे युवक ने किसी बात से नाराज होकर कमरे में कुंडी लगाकर फंदा कस लिया। जिस समय युवक ने आत्मघती कदम उठाया। उस समय घर में कोई नहीं था। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक ने तलाकशुदा महिला से शादी की थी। आगरा से वह ससुराल में रहने के लिए आए थे।
 

 

पत्नी के दुपट्टे का बनाया फंदा और झूल गया
मूल रूप से एटा निवासी 32 वर्षीय राजू पुत्र चन्द्रपाल आगरा में रहकर काम करता था। उसकी शादी शिकोहाबाद निवासी लक्ष्मी के साथ हुई थी। लक्ष्मी ने अपने पहले पति को छोड़ दिया था। राजू के साथ दूसरी शादी कर ली थी। कुछ दिन पहले वह आगरा से शिकोहाबाद ससुराल में आकर रहने लगा था। यहां वह ऑटो चलाने का काम करता था।
पत्नी के दुपट्टे से कस लिया फंदा
रविवार को ससुरालीजन कहीं चले गए थे। घर पर राजू अकेला रह गया था। पत्नी के दुपट्टे से उसने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जब ससुरालीजन वापस आए तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद देखकर हैरान रह गए। काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को बुलाया। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा सामने पंखे से युवक का शव लटका हुआ नजर आया। दृश्य देखकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.