scriptपत्नी से झगड़ा होने पर पति ने उठाया खौफनाक कदम, देखकर कांप गई लोगों की रूह, देखें वीडियो | Suicides by trapping the youth due to house tribulation | Patrika News

पत्नी से झगड़ा होने पर पति ने उठाया खौफनाक कदम, देखकर कांप गई लोगों की रूह, देखें वीडियो

locationफिरोजाबादPublished: Jun 28, 2019 07:06:27 pm

Submitted by:

arun rawat

– थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव ठार माता का मामला, सुबह कमरे में रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला युवक का शव ।

suicide

suicide

फिरोजाबाद। गृह क्लेश के चलते नगला सिंघी क्षेत्र में एक युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जानकारी कर रही है। मृतक की पत्नी तीन दिन पहले मायके से ससुराल आई थी। उसने किसी दूसरे के बच्चे को गोद लिया था। युवक ने किन कारणों के चलते आतमहत्या की इसकी अभी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जानकारी कर रही है।
नगला सिंघी क्षेत्र का मामला

थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव ठार माता निवासी करीब 35 वर्षीय वासदेव पुत्र भगवान सिंह दो भाई हैं। उसके बड़े भाई का नमा पप्पू सिंह है। बताया जाता है कि वासदेव की पत्नी पांचो देवी कई दिन पहले मायके गई थी। वहां से तीन दिन पहले ससुराल वापस आई थी। परिवार में किसी बात को लेकर कहासुुनी होने लगी थी। बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह करीब सात बजे उसने कमरे के अंदर रस्सी के सहारे फंदा लगा दिया। परिजनो ंने जब उसका शव कमरे में लटका देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
मौके पर जुटी लोगों की भीड़

युवक द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी होने पर आस-पास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर लोगों से जानकारी जुटाई। परिवारीजनों के भी बयान दर्ज किए। इस मामले में सीओ डाॅ. एके सिंह का कहना है कि युवक ने आत्महत्या की है। इसके पीछे क्या वजह रही इसकी अभी जानकारी की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जाता है कि युवक का किसी से झगड़ा हुआ था। उसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

ट्रेंडिंग वीडियो