scriptपति से अवैध संबंध होने के शक में बड़ी बहन ने गला घोंट की थी छोटी बहन की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा | Suspected illigal relationship murder sister in firozabad | Patrika News
फिरोजाबाद

पति से अवैध संबंध होने के शक में बड़ी बहन ने गला घोंट की थी छोटी बहन की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

— छत पर सो रही छोटी बहन का चारपाई पर मिला था शव, पड़ोसियों पर लगाया था हत्या का आरोप।

फिरोजाबादMay 21, 2020 / 09:39 am

arun rawat

Sister

Sister

फिरोजाबाद। पति से अवैध संबंध होने के शक में बड़ी बहन ने छोटी बहन का गला घोंटकर हत्या कर दी थी। बहन का शव छत पर पड़ा मिला था। परिजनों ने गांव के ही लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया। आरोपी बहन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पचोखरा क्षेत्र की है घटना
थाना पचोखरा के गांव जारखी निवासी कंचन पुत्री नहने सिंह की शनिवार को गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। शव चारपाई पर पड़ा मिला था। स्वजनों ने हत्या का शक पड़ोस के ही चंद्रवीर सिंह, प्रबल कुमार, प्रणवीर सिंह व गीता पर जाहिर करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच के बाद मृतका की बड़ी बहन गीता को हिरासत में लिया था।
पुलिस ने किया खुलासा
आरोपी बहन ने बताया कि छोटी बहन उसके पति भूरा से घंटों बात करती थी। उसे शक था कि उसके पति के बहन से संबंध हैं। पति भी आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। घटना के दिन भी इसी बात को लेकर दोनों बहनों के बीच विवाद हुआ था। वह किसी भी सूरत में बहनोई को छोडने को तैयार नहीं थी। परिजनों ने उसका विवाह भी तय कर दिया था। जून में बारात आनी थी। बावजूद इसके वह नहीं मान रही थी। इसी बात से नाराज होकर उसने रात्रि में सोते समय उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि आरोपी बड़ी बहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसने जीजा से संबंध होने के शक में बहन को मौत के घाट उतारा था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो