script31 मार्च तक नहीं था एक भी कोरोना पॉजीटिव, अब एक साथ बढ़े इतने मरीज कि सील करना पड़ गया शहर | Ten corona positive patients in firozabad | Patrika News

31 मार्च तक नहीं था एक भी कोरोना पॉजीटिव, अब एक साथ बढ़े इतने मरीज कि सील करना पड़ गया शहर

locationफिरोजाबादPublished: Apr 09, 2020 12:52:43 pm

Submitted by:

arun rawat

— दिल्ली से आए जमातियों ने फैलाया कोरोना का जहर, नौ दिन तक मस्जिद में रुके जमातियों ने किया था शहर का भ्रमण

corona virus

corona virus

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में कोरोना का कहर यूं ही नहीं बढ़ गया। प्रशासन की लापरवाही के चलते जमातियों ने इसका जहर पूरे शहर में घोल दिया। दिल्ली जमात से लौटे 27 जमातियों ने फिरोजाबाद में अपना ठिकाना बनाया। वह नौ दिन तक फिरोजाबासद की मस्जिदों में रहे और लोगों से संपर्क करते रहे लेकिन प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। बाद में लोगों के बताने पर जमातियों की जांच कराई गई।
यह है कोरोना फैलने की वजह
बता दें कि 31 मार्च तक फिरोजाबाद में एक भी कोरोना पॉजीटिव नहीं था। उसके बाद जब से जमात से लौटे जमातियों की जांच कराई गई। तब से कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या में इजाफा होता चला गया। पहले चार जामती संक्रमित मिले। उसके बाद तीन और उसके बाद दो और अब एक जमाती कोरोना पॉजीटिव पाया गया। अब तक 10 जमाती और उनके संपर्क में आने वाले लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि फिरोजाबाद में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।
क्वारंटाइन किए गए थे 135 लोग
सीएमओ ने बताया कि इन जमातियों के संपर्क में आए 135 लोगों को क्वारंटाइन किया गया था। उनकी जांच रिपोर्ट पर भी प्रशासन नजर बनाए हुए हैं। डीएम चन्द्रविजय ने फिरोजाबाद के तीन क्षेत्रों को सील कर दियार है। हालांकि अब पुलिस सख्ती भी बढ़ा दी गई है। बिना वजह सड़कों पर घूमने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो