scriptइस डोले में कुछ तो था खास, इसलिए साथ चल रही थी सैकड़ों लोगों की भीड़ | Thakur ji dola on water jalani Ekadashi | Patrika News

इस डोले में कुछ तो था खास, इसलिए साथ चल रही थी सैकड़ों लोगों की भीड़

locationफिरोजाबादPublished: Sep 21, 2018 12:24:31 pm

— जल झूलनी एकादशी को लेकर निकाला गया ठाकुर जी का आकर्षक डोला।

Ekadshi

Ekadshi

फिरोजाबाद। जल झूलनी एकादशी के पर्व को लेकर सुहागनगरी में ठाकुर जी का आकर्षक डोला निकाला गया। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां भी शामिल रहीं। श्रद्धालुओं नृत्य व पूजन कर भक्ति का आनंद लिया। डोले के साथ सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे चल रहे थे।
यह भी पढ़ें—

भारत में इसलिए खास है इस जिले का यह ब्लाक, यहां 29 को आएगी विश्व बैंक की टीम करेगी ये काम, देखें वीडियो

पुजारी ने किया शुभारंभ
मेला जल विहार का शुभारंभ ठाकुरजी की पूजा आराधना के साथ प्रारंभ हुआ। मंदिर के पुजारी बसंतगिरि ने विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कर ठाकुरजी की प्रतिमा को डोले में बैठाया। फूलों से की गयी विशेष साज-सच्जा के साथ ठाकुरजी की झांकी रेलवे फ्रेंड्स क्लव से प्रारंभ हुई। शोभायात्रा दीपा का चैराहा, मुख्य बाजार, रामीलीला मैदान, भारत माताचैक, सब्जीमंडी होते हुए अशोक वाटिका पहुंची। यहां से शोभायात्रा वापस उसी मार्ग से होते हुए मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
यह भी पढ़ें—

जंगल में मंगल करता था महात्मा, अचानक गांव वालों को मिली ऐसी खबर कि सब हो गए मायूस, देखें वीडियो

श्रद्धालुओं को किया प्रसाद वितरण
प्रसाद वितरण के उपरांत देर रात्रि तक भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। ठाकुर जी के डोले के आगे भगवान गणेश की झांकी चल रही थी। इनके पीछे अन्य झांकियां थीं। बैंड धार्मिक धुन छेड़ता हुआ चल रहा था। ठाकुरजी के डोले के साथ साधूसंत व भक्त चंवर डुलाते साथ चल रहे थे। भगवान श्रीकृष्ण की विहार शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। भक्तों ने भगवान की आरती उतारी और प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सुरेश श्रोत्रिय, राजीव दुवे, जयजीव पाराशर, द्विजेन्द्र मोहन परमार, आरविंद गुप्ता, सुधाकर उपाध्याय, राजकुमार गुप्ता, जयकिशन चतुर्वेदी, राजीव दुबे, पुष्पेन्द्र गुप्ता, हरीशंकर उपाध्याय, सतेन्द्र गुप्ता, मनोज गुप्ता व महात्मा मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें—

वीडियो: साइकिल सवार जनरेटर मिस्त्री को ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंदा, मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो