बजहेरा का है मामला
गांव बजहेरा निवासी कपूर चन्द्र एडवोकेट मंगलवार को आगरा निवासी अपनी बहन की ससुराल में चल रही भागवत कथा में गए थे। रात्रि करीब 11 बजे वह वापस आ गए और घर के बाहर सो गए। बाकी परिवारीजन अंदर सो रहे थे। रात्रि में चोर उनके मकान के समीप लगे मोबाइल टावर से छत के रास्ते घर में प्रवेश कर गए। सुबह जब वह घर पहुंचे तो कमरे का नजारा देखकर हैरान रह गए। कमरे में चारों ओर सामान बिखरा पड़ा था।

ये सामान हुआ चोरी
जानकारी करने पर पीड़ित ने बताया कि चोर उनके घर से एक मंगलसूत्र, 15 जोड़ी पाजेब, सोने और चांदी की कमरदनी, पांच अंगूठी, नाक की लोंग, चांदी के सिक्के, तीन जोड़ी कुंडल, दो जोड़ी कान की बाली और एक सोने के हार के अलावा करीब घर में रखे डेढ़ लाख की नगदी चुराकर ले गए हैं। वहीं दूसरी घटना नगला आम की है। यहां से चोर तीन हजार की नगदी और अन्य कीमती सामान चुराकर ले गए हैं। इसी गांव के तीसरे घर से भी चोर जरूरी सामान चुराकर ले गए हैं। चोरी की घटनाओं को लेकर थाने में तहरीर दी गई है।