scriptघर के बाहर सो रहे वृद्ध को सांड ने पटक-पटक कर मार डाला, परिवार में मच गया कोहराम | The bull was beaten to death Old man | Patrika News

घर के बाहर सो रहे वृद्ध को सांड ने पटक-पटक कर मार डाला, परिवार में मच गया कोहराम

locationफिरोजाबादPublished: Dec 23, 2018 12:50:38 pm

Submitted by:

arun rawat

– थाना जसराना क्षेत्र के नगला शादी की घटना, घर के बाहर घेर पर सो रहा था मृतक, तभी सांड से बोल दिया हमला।

Mratak

Mratak

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन सड़क हादसे और लोगों पर हमला आम बात हो गई है। अब तो एक सांड ने हद ही कर दी। घर के बाहर घेर पर सो रहे वृद्ध पर हमला बोल दिया और पटक-पटक कर उसकी हत्या कर दी। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह जागने पर हुई।
Mratak File Photo
जसराना थाना क्षेत्र का मामला
जसराना थाना क्षेत्र में शनिवार की मध्यरात्रि एक किसान को साड़ ने पटक-पटक कर मार डाला। घटना की सूचना परिजनों को रविवार की सुबह लगी तो कोहराम मच गया। जसराना के नगला शादी निवासी 55 वर्षीय कन्हीलाल पुत्र चोखेलाल गांव में ही पशुओं को भी पालते हैं। उनके घेर में भैसे बंधी हुई थीं। रोजाना की तरह शनिवार की रात को भी वह खाना खाने के बाद पशुओं की देखभाल के लिए सोने चले गए। मध्य रात्रि में सांड आया और किसान को बुरी तरीके से घेर कर सोते में ही मार डाला।
सुबह हुई जानकारी
मृतक के परिवारीजन उनके सुबह घर नहीं लौटने पर घेर में देखने गए। तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। सांड भी घेर में ही पाया गया। घटना के बाद उसे मौके से ग्रामीणों ने पीट-पीटकर भगा दिया। सांडों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आए दिन होने वाली घटनाओं को लेकर लोगों में रोष है। सड़कों पर टोली में सांड खड़े रहते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो