scriptरात्रि के अंधेरे में इधर—उधर देखा और घर से बक्शा लेकर हो गया फरार, तीसरी नजर में हुआ कैद | Thief stealing Gold jwellery, cash Captured CCTV in Firozabad | Patrika News

रात्रि के अंधेरे में इधर—उधर देखा और घर से बक्शा लेकर हो गया फरार, तीसरी नजर में हुआ कैद

locationफिरोजाबादPublished: Apr 14, 2021 12:47:38 pm

Submitted by:

arun rawat

— फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में बीती रात्रि हुई चोरी की वारदात, बक्शे में थे लाखों के आभूषण और नगदी।

cctv

बक्शा ले जाते सीसीटीवी में कैद चोर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक चोर ने इधर उधर देखा और घर के अंदर से बक्शा लेकर रफूचक्कर हो गया लेकिन वह सामने लगे सीसीटीवी को देखना भूल गया। जिसमें वह बक्शा ले जाते हुए कैद हो गया। फुटेज में किस तरह वह घर में प्रवेश किया यह भी रिकॉर्ड हो गया है। पुलिस अब चोर की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें—

आगरा में कोरोना: एसएन मेडिकल कॉलेज में ओपीडी बंद, फोन के जरिए लीजिए परामर्श

chori
किशन नगर का है मामला
थाना उत्तर क्षेत्र किशन नगर कोटला रोड निवासी अमरनाथ पुत्र जालिम सिंह के मकान से बीती देर रात आये एक चोर ने बड़े बक्से से छोटा बक्सा चोरी कर लिया और उसमें रखे करीब आठ लाख रुपये व 90 हजार नगद लेकर फरार हो गए। इसकी जानकारी आज तड़के परिजनों को हुई। पीड़ित ने बताया कि वह अपनी भैसों को देखने गया था फिर जब घर आया तो पत्नी बेहोश थी बेटे को बताया तब पता चला। उन्होंने बताया कि बेटी शादी के बाद कुछ दिन पहले आई थी। उसके बक्शे में आभूषण रखे थे। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले, उसमे एक चोर सीसीटीवी में बक्सा ले जाते नजर आया है। वहीं मकान से कुछ दूरी पर खुला बक्सा पड़ा नजर आया। पीड़ित ने बताया बक्से में सात आठ लाख के आभूषण और 90 हजार नगद रखे थे। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोर की तलाश में जुटी है।

ट्रेंडिंग वीडियो