scriptफिरोजाबाद में दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो दर्जन श्रद्धालु घायल | Tractor trolley devotees returning after visiting Firozabad overturned | Patrika News

फिरोजाबाद में दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो दर्जन श्रद्धालु घायल

locationफिरोजाबादPublished: Aug 02, 2021 07:15:27 pm

Submitted by:

arun rawat

— थाना मक्खनपुर क्षेत्र में हुआ हादसा, श्रद्धालुओं को कराया गया जिला अस्पताल में भर्ती।

road accident

हादसे में घायल श्रद्धालु

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। यूपी के फिरोजाबाद में सोमवार शाम श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में कई श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी श्रद्धालु सावन के सोमवार को रसूलपुर के बटेश्वर से दर्शन कर वापस लौट रहे थे।
यह भी पढ़ें—

पानी के तेज बहाव में बह गया चंबल नदी पर बना पैंटून पुल, रेस्क्यू कर फंसे कर्मचारियों को निकाला सुरक्षित

यह था पूरा मामला
थाना खैरगढ़ फिरोजाबाद क्षेत्र के कलूपुरा के ग्रामीण सावन के सोमवार पर भगवान भोलेनाथ के दर्शनों के लिए बटेश्वर से लौट रहे थे। शाम को वह सभील दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे। अभी वह थाना मक्खनपुर क्षेत्र के जेवडा रोड पर पहुंचे ही थे कि तभी अचानक सामने सड़क पर एक बकरी आ गई, जिसे बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली में सवार श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। इंस्पेक्टर मक्खनपुर महेश चन्द्र यादव मौके पर पहुंच गए, उन्होंने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
यह भी पढ़ें—

बेटी पैदा होने पर ससुरालियों की प्रताड़ना सहन नहीं कर सकी विवाहिता और ऐसी हो गई जिंदगी…

यह लोग हुए घायल—
12 वर्षीय राहुल पुत्र अरविंद
32 वर्षीय भूरी देवी पत्नी धर्मपाल
5 वर्षीय अभय पुत्र धर्मपाल
9 वर्षीय आदर्श पुत्र धर्मपाल
36 वर्षीय सहूरवती पत्नी बिजेन्द्र सिंह
35 वर्षीय विजय पत्नी अवधेश
2 वर्षीय निबोध पुत्र अवधेश
8 वर्षीय रिसिका पुत्री अवधेश
55 वर्षीय विरमा देवह पत्नी सुगर सिंह
22 वर्षीय पूनम पुत्री श्यामबाबू
50 वर्षीय गुड्डी देवी पत्नी श्यामबाबू
55 वर्षीय निर्मला पत्नी श्रीकिशन
40 वर्षीय शकुंतला पत्नी अजंट सिंह
22 वर्षीय सीमा देवी पत्नी रामवीर
4 वर्षीय राधिका पुत्री धर्मपाल
6 वर्षीय गोलू पुत्र राजेश
30 वर्षीय केशकांती पत्नी राजेश
60 वर्षीय रानी देवी पत्नी महीपाल
32 वर्षीय कल्पना देवी पत्नी राजेश
8 वर्षीय मयंक पुत्र सुनील
25 वर्षीय शिखा पत्नी सुनील घायल हो गए
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो