script

आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, तीन लोग घायल

locationफिरोजाबादPublished: Oct 19, 2020 05:05:41 pm

Submitted by:

arun rawat

— थाना मटसेना क्षेत्र का मामला, घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्तीं

Accident

Accident

फिरोजाबाद। सोमवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे भीषण हादसा हो गया। खड़े ट्रक में पीछे से कार घुस गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और यूपीडा ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। इनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है।
सोमवार सुबह हुआ हादसा
हादसा सुबह लगभग साढ़े पांच बजे मटसेना थाना क्षेत्र में हुआ। बुलंदशहर के जहांगीराबाद निवासी सुरेश प्रधान तीन लोगों के साथ कानपुर रिश्तेदारी में हुई गमी में शामिल होने जा रहे थे। गाड़ी प्रधान के गांव का रहने वाला रोहताश चला रहा था। मटसेना क्षेत्र में सर्विस लेन में खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
मौके पर पहुंची यूपीडा
घटना की सूचना पर यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई और घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। कार में आगे बैठे सुरेश प्रधान को सबसे ज्यादा चोटें आई है, जिन्हें आगरा रेफर किया गया है। देवेंद्र कुमार(45), करन(26) का फीरोजाबाद में इलाज चल रहा है। ड्राइवर रोहताश को मामूली चोट आई है।

ट्रेंडिंग वीडियो