scriptलोकसभा चुनाव के बाद अब यूपी की इस विधानसभा में फिर होगा मतदान, जानिए वजह | Tundla Assembly constituency MLA SP Singh baghel won Agra Lok sabha | Patrika News

लोकसभा चुनाव के बाद अब यूपी की इस विधानसभा में फिर होगा मतदान, जानिए वजह

locationफिरोजाबादPublished: May 25, 2019 10:51:40 am

Submitted by:

arun rawat

— 2017 से लेकर अब तक दो बार हो चुका है चुनाव अब तीसरे चुनाव की तैयारियों में जुटेगा जिला प्रशासन।

chunav

chunav

फिरोजाबाद। लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की टूंडला विधानसभा में एक बार फिर मतदान होना है। यहां से विधायक प्रो. एसपी सिंह बघेल आगरा लोकसभा से चुनाव जीत गए हैं। ऐसे में उन्हें अब टूंडला विधानसभा छोड़नी होगी। उनके सीट छोड़ने के साथ ही यहां उपचुनाव होना है। वर्ष 2017 से लेकर अब तक दो बार चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई है। इसमें वर्ष 2017 में विधानसभा की और 2019 में हाल ही में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई है। अब एक बार और जिला प्रशासन को चुनाव के लिए मेहनत करनी होगी।
शानदार जीत दर्ज की
भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2017 में प्रो. एसपी सिंह बघेल को एससी के प्रमाण पत्र के आधार पर टूंडला विधानसभा से चुनाव लड़ाया था। उन्होंने रिकार्ड मतों से जीत हासिल की थी। कइयों की जमानत तक जब्त हो गई थी। अब पार्टी ने उन्हेंं लोकसभा चुनाव में आगरा से टिकट देकर चुनाव लड़ाया। आगरा में भी उन्होंने शानदार जीत दर्ज की। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद अब उन्हें टूंडला विधानसभा सीट से त्यागपत्र देना होगा। उनके सीट छोड़ने के बाद यहां एक बार फिर मतदान प्रक्रिया पूरी की जानी है।
चुनाव की तैयारियों में जुटे दिग्गज
टूंडला विधानसभा में सर्वाधिक एससी का वोट है। ऐसे में यह सीट एससी के लिए सुरक्षित रहती है। एसपी सिंह बघेल के आगरा लोकसभा से चुनाव जीतने के बाद यहां से पूर्व विधायक रहे मोहनदेव शंखवार और शिव सिंह चक दोनों ही भाजपा से टिकट से चुनाव लड़ने के दावेदारी कर रहे हैं। हालांकि इनके अलावा अंदरखाने और भी लोग भाजपा से टिकट की आस लगाए बैठे हैं। अब देखना होगा कि पार्टी किसे टिकट देती है। वहीं समाजवादी पार्टी से भी कुछ लोग तैयारियों में लगे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो