scriptनहर में डूबे दो सगे भाइयों का 12 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग, देखें वीडियो | Two brothers immersed canal did not take any clue even after 12 hours | Patrika News

नहर में डूबे दो सगे भाइयों का 12 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग, देखें वीडियो

locationफिरोजाबादPublished: Jun 13, 2019 12:33:27 pm

Submitted by:

arun rawat

— शिकोहाबाद की भूड़ा नहर में नहाने गए थे टूंडला के गांव जाजपुर निवासी दो सगे भाई, दोस्तों के साथ आॅटो से गए थे नहर में नहाने।

nahar

nahar

फिरोजाबाद। गंगा दशहरा के पर्व पर नहर में नहाने गए दो सगे भाइयों का अभी तक सुराग नहीं लग सका है। 12 घंटे बीत जाने के बाद भी गोताखोरों को सफलता नहीं मिली है। दोनों भाई टूंडला थाना क्षेत्र के गांव जाजपुर के रहने वाले हैं। वह दोस्तों के साथ आॅटो द्वारा शिकोहाबाद नहर में नहाने गए थे। तभी गहराई में चले जाने से वह डूब गए थे। तभी से उनकी तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें—

VIDEO: मुलाकात करने दोस्त के घर एटा से आया था युवक, यहां आकर मिली मौत देखकर लोग रह गए हैरान

आॅटो चालक है भाई
अखिलेश (22) पुत्र राजू निवासी जाजपुर टूंडला ऑटो चलाता है। वह गंगा दशहरा पर अपने माता पिता से फिरोजाबाद में यमुना नहाने की कहकर आधा दर्जन लोगों के साथ भूड़ा नहर पुल शिकोहाबाद पर आया था। सभी दोस्त नहर में नहा रहे थे इसी दौरान सचिन (14) बहने लगा। उसे बचाने के लिए अखिलेश प्रयास करने लगा। इसी दौरान एक दूसरे को बचाने के प्रयास में दोनों भाई नहर में डूब गए।
दोनों को बचाने का दोस्तों ने किया प्रयास
नहर में डूबते ही दोनों के साथ आए धर्मवीर, संतोष ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन जब वे सफल नहीं हो सके तो उन्होंने घटना की सूचना परिजनों को दे दी। सूचना मिलते ही अखिलेश के माता पिता व भाई श्याम व बहन सुमन रोते बिखलते हुए भूड़ा नहर पहुंच गए। एसडीएम डा़ सुरेश कुमार, सीओ अजय कुमार चौहान, प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा मौके पर पहुंेच गए। उन्होंने होमगार्ड व पुलिसकर्मियों को अखिलेश, सचिन की खोज में नहर में उतार दिया। नहर में एक किमी की खोज के बाद दोनों का कोई सुराग नहीं लगा। दोनों के डूबने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां के साथ बहन पिता का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। इस बारे में सीओ का कहना है कि दोनों को नहर में खोजा जा रहा है लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो