scriptदरवाजे पर थूका फिर कर दी लघुशंका, विरोध किया तो वृद्ध की कर दी पिटाई | Two youths spit door and urinating in firozabad Uttar Pradesh | Patrika News

दरवाजे पर थूका फिर कर दी लघुशंका, विरोध किया तो वृद्ध की कर दी पिटाई

locationफिरोजाबादPublished: Apr 19, 2020 04:36:05 pm

Submitted by:

arun rawat

— सीसीटीवी में कैद हुआ मामला, पुलिस ने आरोपी युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

crowd

crowd

फिरोजाबाद। दो दबंगों ने बेशर्मी की हद कर दी। पहले दरवाजे पर थूका विरोध किया तो लघुशंका कर वृद्ध की पिटाई कर दी। मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। भीड़ ने दोनों को पकड़कर उनकी पिटाई करते हुए पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
यह था पूरा मामला
रविवार सुबह फिरोजाबाद के दुर्गानगर निवासी सुरेशचंद्र अग्रवाल प्रतिदिन की भांति मंदिर जाने के साथ ही आवारा जानवरों को बिस्कुट खिलाते हैं। रविवार को वह इसी काम को निकले थे। इसी दौरान एक युवक आया और कुछ सामान गली में फेंकने लगा। वृद्ध ने इस हरकत का विरोध किया तो उक्त युवक ने मारपीट के साथ लूटपाट का प्रयास किया। मारपीट किए जाने के कारण वृद्ध ने शोरगुल मचाना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर ही काफी लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने मौके से एक युवक को दबोचा जबकि चौबेजी का बाग से दूसरे युवक को पकड़ा।
भीड़ ने कर दी पिटाई
भीड़ ने दोनों की पिटाई करने के साथ थाना पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर उत्तर थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा व रसूलपुर थाना के फतेह बहादुर सिंह भदौरिया पुलिस बल के ही साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों युवकों को पुलिस को सौंपा गया। क्षेत्रीय नागरिकों का आरोप था कि उक्त युवक मोहल्ले में थूकने के साथ खिड़की दरवाजों पर थूक लगा रहे थे और भी युवक थे लेकिन भाग गए। पुलिस दोनों युवकों को जिला अस्पताल ले गई। नागरिकों ने खुद ही अपने दरवाजों एवं खिड़की को धोने के साथ सभी ने घरों में रखे सैनिटाइजर से सैनिटाइज किया। मौके पर निगम की टीम भी सैनिटाइज करने पहुंची। पार्षद हरिओम वर्मा ने बताया कि शहर के दुर्गानगर, चौबेजी का बाग, हनुमान गंज क्षेत्र में घरों के दरवाजों पर थूकने की अफवाह फैलने के ही बाद नगर निगम की टीम ने मोहल्लों में जाकर पूरे इलाके को सैनिटाइज किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो