script

VIDEO: फिरोजाबाद में निर्माणाधीन मस्जिद का गिरा लेंटर, तीन मजदूर घायल

locationफिरोजाबादPublished: Sep 15, 2019 05:23:00 pm

– थाना रसूलपुर क्षेत्र के गालिव नगर में चल रहा था मस्जिद निर्माण का कार्य।- नीचे काम कर रहे तीन मजदूर दबे, घायल मजदूरों को कराया अस्पताल में भर्ती।

Lanter

Lanter

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में निर्माणाधीन मस्जिद का लेंटर गिरने से हड़कंप मच गया। लेंटर डाल रहे तीन मजदूर इसमें दबकर घायल हो गए। आनन—फानन में घायलों को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने राहत कार्य प्रारंभ करा दिया। लेंटर के नीचे किसी के दबे होने की आशंका पर काटकर हटाया गया और लोगों की तलाश की गई।
रसूलपुर क्षेत्र का है मामला
रविवार दोपहर को फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र के गालिव नगर में मस्जिद का लेंटर अचानक गिर गया। मस्जिद पर निर्माण कार्य चल रहा था। तभी भरभरा कर लेंटर जमींदोज हो गया। मौके पर चीख पुकार मच गई। नीचे काम कर रहे तीन मजदूर दब गए। घनी आबादी के बीच मस्जिद होने के कारण आस—पास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और राहत कार्य शुरू कराया।
मौके पर पहुंचा फोर्स
सूचना मिलते ही एसडीएम राजेश कुमार और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस नेे राहत कार्य प्रारंभ कर दिया। हादसे में घायल हुए तीन मजदूरों को बाहर निकालकर ट्राॅमा सेंटर पहुंचावाया। मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका पर लेंटर को काटकर राहत कार्य शुरू कराया गया। हादसे के दौरान हड़कंप मचा रहा। एसडीएम ने बताया कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो