scriptVIDEO: सपनों के महल को तैयार करा रहा था युवक, तभी हुआ ऐसा हादसा कि मच गई खलबली | Under the lanter Building owner injured | Patrika News

VIDEO: सपनों के महल को तैयार करा रहा था युवक, तभी हुआ ऐसा हादसा कि मच गई खलबली

locationफिरोजाबादPublished: May 06, 2019 01:33:54 pm

— निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से मकान स्वामी घायल, थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव सरायनूरमहल का मामला।

Lanter

Lanter

फिरोजाबाद। सपनों के महल को पूरा कराने के दौरान एक ऐसा हादसा हुआ कि खलबली मच गई। जिस मकान को वह तैयार करा रहा था। उसी मकान के नीचे दबकर वह घायल हो गए। इस दौरान मौके पर चीख पुकार मच गई। इससे पहले भी फिरोजाबाद के सुहागनगरी में मिट्टी की ढाय गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई थी।
पचोखरा क्षेत्र का मामला
थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव सरायनूरमहल निवासी रामगोपाल पुत्र रोशनलाल का मकान बन रहा है। रविवार को उनके मकान का लेंटर पड़ रहा था। सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं, जाल बंधकर तैयार हो गया था। सभी मजदूर भोजन करने के लिए नीचे उतर आए थे। तभी मकान स्वामी व्यवस्थाएं देखने के लिए ऊपर गए थे। तभी अचानक भरभरा कर लेंटर गिर गया।
मकान स्वामी हो गए घायल
हादसे में मकान स्वामी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि जिस समय हादसा हुआ उस समय सभी मजदूर नीचे थे अन्यथा गंभीर हादसा हो सकता था। सूचना पर पचोखरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों का कहना है कि हादसा अचानक हुआ मकान स्वामी को संभलने का मौका नहीं मिला। गनीमत रही कि हादसे में किसी मजदूर को चोट नहीं आई अन्यथा किसी की भी जान जा सकती थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो