scriptकेन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति पहुंची फिरोजाबाद, जानिए मंच पर किस—किसको मिली जगह, देखें वीडियो | Union Minister Sadhvi Niranjan Jyoti reached Firozabad | Patrika News

केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति पहुंची फिरोजाबाद, जानिए मंच पर किस—किसको मिली जगह, देखें वीडियो

locationफिरोजाबादPublished: Mar 26, 2019 02:44:27 pm

Submitted by:

arun rawat

— विजय संकल्प सभा के आयोजित कार्यक्रम में गढ़ी तिवारी फतेहाबाद रोड पर पहुंची केन्द्रीय मंत्री।

minister

minister

फिरोजाबाद। बिना प्रत्याशी फिरोजाबाद जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर होने वाली विजय संकल्प सभा में केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति मंच पर पहुंच गई। उनके मंच पर पहुंचते ही हर कोई मंच पर अपनी जगह खोजता नजर आया लेकिन सभी को मंच पर जगह नहीं मिल सकी। शहर विधायक समेत जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष को मंच पर जगह अवश्य मिली। केन्द्रीय मंत्री का स्वागत करने के लिए भाजपाइयों में होड़ लगी रही।
दो बजे पहुंची केन्द्रीय मंत्री
केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति दोपहर करीब दो बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। वह जैसे ही मंच की ओर बढ़ी। पार्टी कार्यकर्ताओं में जोशीले नारे लगाने शुरू कर दिए। उन्होंने जैसी ही अपनी सीट संभाली। हर कोई अपनी सीट खोजने में जुट गया। केन्द्रीय मंत्री के स्वागत को लंबी लाइन लगी रही। एक—एक करके कार्यकर्ताओं ने मंत्री का माला पहनाकर स्वागत किया।
मंच पर ये रहे मौजूद
केन्द्रीय मंत्री के मंच पर शहर विधायक मनीष असीजा, शिकोहाबाद विधायक डॉ. मुकेश वर्मा, लोकसभा प्रभारी शिवशंकर शर्मा, जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, पूर्व विधायक रामवीर यादव, डॉ. रामकैलाश यादव, पूर्व मंत्री जयवीर सिंह, बीएल वर्मा मौजूद रहे। बाकी पार्टी पदाधिकारी नीचे या फिर उनके पीछे खड़े नजर आए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो